मेरे परिवार ने शायद मुझे बेच दिया हो…मेरी शादी जबरन हुई : सीमा हैदर 

नई दिल्ली । पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर अब अपने देश नहीं लौटना चाहतीं। सीमा ने वहां अपनी जान को खतरा बताया है। सीमा का कहना है कि वह सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए पूरे पाकिस्तान में चर्चित हो गई हैं। उन्होंने अपनी तकलीफ बताकर पाकिस्तान में एक कथित कुख्यात प्रथा के बारे में बताया। सीमा ने कहा कि जिस इलाके में वह रहती हैं, वहां पैसे के लालच में लोग बेटियों को बूढ़े दूल्हों के हाथों बेच देते हैं। सीमा ने खुद के जासूस होने से भी इनकार किया है।
सीमा ने कहा कि वह कोई जासूस नहीं हैं। पुलिस चाहे तब उनका पॉलीग्राफी टेस्ट करवा ले। उनके बारे में रॉ और सीबीआई से जांच करवा ले। उन्होंने कहा, अगर मैंने कुछ गलत किया है, तब मुझे जेल में डाल दो लेकिन मैं पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती। उन्होंने कहा कि अब भारत के साथ पाकिस्तान में भी उनके बारे में सभी को पता है। अगर वह वापस जाती हैं, तब वहां उन्हें मार डाला जाएगा।
सीमा हैदर ने कहा, पाकिस्तान में मैं जिस इलाके से ताल्लुक रखती हूं, वहां अजीब कल्चर है। लड़कियों को फोटो भी नहीं खिंचाने देते। मैं सोशल मीडिया और मीडिया की वजह से खबरों में आ गई हूं। पाकिस्तान से भागकर भारत आई हूं। हिंदू लड़के से शादी की है। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान में जहां रहती थी, उस इलाके में एक से डेढ़ लाख में बेटियों को बेच दिया जाता है और उनका निकाह किसी बूढ़े मर्द से कर दिया जाता है। सीमा ने कहा कि शायद मेरे परिवार वालों ने भी हैदर के हाथों मुझे बेचा हो। मुझे अच्छे से याद नहीं है लेकिन मेरी शादी जबरन हुई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!