सीएम शिवराज के गृह जिले में है भ्रष्टाचार का बोलबाला, पहली ही बरसात में धंस गईं दो पुलिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य लापरवाही की पोल खोल रहे हैं. कुछ दिनों पहले सीहोर से श्यामपुर तक बने सड़क की पुलिया पहली ही बारिश में बह गई थी. अब सीहोर जिले के इछावर में बीती रात एक महीने पहले बने भाऊखोड़ी से अमलाह तक 20 किलोमीटर लंबी सड़क पर बनी पुलिया बह गई. गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य के लिए ग्रामीणों ने निर्माणकर्ता एजेंसी के साथ इंजीनियरों को भी जिम्मेदार ठहराया है.

बता दें कि इछावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भाऊखेड़ी से अमलाहा तक की सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी. इस सडक के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने बीते दिनों सड़क पर ही केक काटकर सड़क पर पड़े गड्ढों का जन्मदिन भी मनाया था. ग्रामीणों द्वारा अनोखे तरीके से किया गया विरोध पूरे प्रदेश में चर्चाओं का केंद्र रहा था. ग्रामीणों के विरोध के बाद आखिरकार इस सड़क का निर्माण शुरू हुआ. अभी एक महीना पहले ही सड़क बनकर तैयार हुई है, लेकिन बीती रात बारिश में सड़क पर बनी पुलिया ढह गई. यह पुलिया ग्राम धामंदा से दुर्गपुरा के बीच बनी थी.  

ग्रामीण बोले,इंजीनियरों ने क्या देखा
बता दें इछावर विधानसभा से बीजेपी से विधायक करण सिंह वर्मा हैं. करण सिंह वर्मा इछावर विधानसभा से 7 बार से विधायक हैं, जबकि दो बार मंत्री मंडल में सदस्य भी रहे हैं. बावजूद 20 किलोमीटर की सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करना पड़ी थी.जैसे-तैसे सड़क का निर्माण हुआ तो अब बारिश में पुलिया ही बह गई. ग्रामीण रामचंदर वर्मा, बनेसिंह परमार और रोहित वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण में लापरवाही की गई है. सड़क निर्माण के दौरान इंजीनियरों द्वारा भी गुणवत्ता देखी गई.इंजीनियरों ने यह कैसी गुणवत्ता देखी की बारिश में सड़क बह गई.ग्रामीणों ने इंजीनियरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं. 

कभी काटा केक तो कभी चलाई थी नांव
बता दें इस सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों काफी जतन करने पड़े हैं. सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों का जन्मदिन मनाया था, गांव के बुजुर्ग व्यक्ति से केक कटवाया था. इसी तरह पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने भी सड़क निर्माण के लिए सड़क के गड्ढों में नांव चलाकर सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया था.काफी विरोध के बाद सड़क का निर्माण हुआ, लेकिन निर्माण में लापरवाही बरती गई.

वहीं इसी विधानसभा क्षेत्र में रुपदा से रुगनाथपुरा की सड़क पर बनी पुलिया भी पानी में बह गई. जर्जर सड़कों की हालत देखने पहुंची पर्वता रोही व कांग्रेस नेता मेघा परमार को ग्रामीणों ने बताया कि रुपदा से रुगनाथपुरा की सड़क अभी तीन महीने पहले ही बनी थी.गुणवत्ताहीन निर्माण की वजह से सड़क पर बनी पुलिया बारिश में बह गई.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ग्राम चिकित्सालय’ को लेकर ‘पंचायत’; एक कमरे में चल रहा उप स्वास्थ्य केन्द्र, कई गांव परेशान

    ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए सरकार बड़ा बजट खर्च कर रही है. दूरस्थ अंचलों से ग्रामीण लोगों को इलाज के लिए मुख्यालय…

    बुधनी में BJP की जीत, भार्गव ने शिवराज के सियासी किले में नहीं लगने दी सेंध

    मध्य प्रदेश में कुल दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए. बुधनी और विजयपुर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच अहम और कड़ा मुकाबला देखने को मिला. बुधनी को शिवराज…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!