सृष्टि को बचाने के लिए सेना का अभियान जारी, 300 फीट गहरे बोरवेल में फंसी है बच्ची

सीहोर के बड़ी मुंगावली में खुले बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि को बचाने के लिए बचाव अभियान बीते मंगलवार से जारी है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी,इसी दौरान वह बाहर बने बोरवेल में जा गिरी, वहीं परिजनों का कहना है कि उन्हें खुले बोरवेल की जानकारी नहीं थी।बच्ची को बचाने की कवायद जारी है। इस बीच भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सीहोर पहुंचीं। उन्होंने वहां बोरवेल में गिरी बच्ची के रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और बच्ची के परिजनों से भी मुलाकात की है। बताया  ये भी जा रहा है कि रेस्क्यू के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जाएगा। रोबोट से रेस्क्यू करने वाली टीम को मुंबई से बुलाया गया है, वहीं राजस्थान के जोधपुर से एक और विशेषज्ञ टीम बुलाई गई। ढाई साल की सृष्टि को बोरवेल में गिरे लगभग 30 घंटे बीत चुके हैं। 

रस्सी की मदद से जवान बच्ची को बाहर लाने की कोशिश कर रहे हैं, वह रस्सी में फंसी थी और उसे ऊपर की ओर खींचा जा रहा था, लेकिन इसी दौरान वह रस्सी से वापस नीचे की ओर फिसल गई। फिलहाल घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए हैं। सभी लोग सृष्टि की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

सृष्टि को बचाने के लिए सेना बचाव अभियान में जुटी है। बच्ची को बोरवेल में गिरे 27 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। बच्ची को बाहर निकालने के लिए हुक का सहारा लिया जा रहा था, ताकि उसे हुक में फंसा कर बाहर लाया जा सके, लेकिन उसे बाहर निकालने की अब तक की सारी कोशिशें विफल हो चुकी हैं। सेना सृष्टि को सकुशल बाहर निकालने में जुटी है। वहीं, बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हुक के जरिए बच्ची को खींचने की कोशिश
जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने बताया कि बच्ची के मूमेंट नहीं आ रहे हैं। खुदाई में नीचे मिले पत्थर बहुत ही हार्ड हैं। उन्हें तोड़ने के लिए पोकलेन मशीन के पंजे से बड़ी ड्रिल मशीन को बांधा हुआ है। उसी की मदद से पत्थर को तोड़ा जा रहा है। यही कारण है कि रेस्क्यू में तेजी नहीं आ पा रही है। ऐसे में बच्ची को हुक के माध्यम से खींचने का भी प्रयास किया जा रहा है।

जल्द ही बच्ची को बचाने आ रही है सेना
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीहोर में बोरवेल में गिरी बच्ची को निकालने का काम जारी है। आर्मी भी बच्ची के रेस्क्यू के लिए आ रही है। एनडीआरएफ और  एसडीआरएफ पहले से रेस्क्यू के काम में लगी हैं। बच्ची रेस्क्यू के दौरान खिसक कर 100 फ़ीट गहराई में चली गई है। बच्ची को बोरवेल से निकालने के सारे प्रयास किये जा रहे हैं।

सृष्टि को बचाने के लिए सेना का अभियान जारी, 300 फीट गहरे बोरवेल में फंसी है बच्ची

सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृहजिले सीहोर के बड़ी मुंगावली गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे खुले बोरवेल में ढाई साल की मासूम सृष्टि गिर गई थी, जिसे बचाने के लिए मंगलवार दोपहर से ही राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जिस खुले बोरवेल में बच्ची गिरी है उसकी गहराई करीब 300 फीट है। बच्ची पहले 29 फीट की गहराई में फंसी थी, लेकिन अब 100 फीट नीचे जा चुकी है। उसे पाइप के जरिए ऑक्सीजन और खाने-पीने की सामग्री पहुंचाई जा रही है। वहीं, अब बच्ची के काफी गहराई में गिर जाने के कारण सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बच्ची को बचाने के लिए सेना को बुलाया है। मुख्यमंत्री चौहान ने जिला प्रशासन को हर संभव कोशिश कर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ग्राम चिकित्सालय’ को लेकर ‘पंचायत’; एक कमरे में चल रहा उप स्वास्थ्य केन्द्र, कई गांव परेशान

    ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए सरकार बड़ा बजट खर्च कर रही है. दूरस्थ अंचलों से ग्रामीण लोगों को इलाज के लिए मुख्यालय…

    बुधनी में BJP की जीत, भार्गव ने शिवराज के सियासी किले में नहीं लगने दी सेंध

    मध्य प्रदेश में कुल दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए. बुधनी और विजयपुर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच अहम और कड़ा मुकाबला देखने को मिला. बुधनी को शिवराज…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!