नीतीश कुमार ‎बिहार छोड़ यूपी से लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव

लखनऊ । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव यूपी से लड़ सकते हैं। इस तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। हालां‎कि जनता दल यूनाइटेड की उत्तर प्रदेश की इकाई ने उनके यहां से चुनाव लड़ने की मांग रखी है। यूपी का संगठन चाहता कि नीतीश कुमार यहां से चुनाव लड़ेंगे तो एक बड़ा संदेश जाएगा और पार्टी के साथ विपक्षी गठबंधन को भी मजबूती मिलेगी। हालां‎कि जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में यह मुद्दा उठा था जिसे यूपी के संयोजक सत्येंद्र पटेल ने उठाया था। फिर इस मामले को और हवा मिली जब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री कहां से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में यह मुद्दा उठाया। उनकी इच्छा है कि वो यूपी के फूलपुर, मिर्ज़ापुर से चुनाव लड़ें तो कुछ चाहते हैं कि नीतीश आंबेडकर नगर से चुनाव लड़ें। ये कार्यकर्ताओं की भावना है लेकिन इसपर समय से पहले कुछ भी कहना उचित नहीं है। जब‎कि जदयू के कुछ पदाधिकारी नीतीश कुमार को फूलपुर से चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि फूलपुर सीट के जातीय समीकरण को देखें तो यहाँ सबसे ज़्यादा कुर्मी वोटर हैं। उसके बाद यादव, मुस्लिम और ब्राह्मण वोटरों की संख्या यहां सबसे ज़्यादा है। 
खबर यह भी है ‎कि ऐसे में नीतीश कुमार कुर्मी वोटरों के सहारे चुनाव लड़ने की रणनीति बना सकते हैं। बता दें ‎कि इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू कर चुके हैं, इसलिए यह सीट हमेशा खास रही है। जानकार बताते हैं ‎कि फूलपुर सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है। लेकिन बाद में सपा और बसपा भी यहाँ से चुनाव जीत चुकी है। हालांकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने यह सीट छीन ली थी। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो नीतीश कुमार यहां से चुनाव लड़कर अपनी छवि राष्ट्रीय स्तर की बना सकते हैं। इसकी दूरी भी काशी से कम है। तो पीएम मोदी से मुकाबले के तौर पर इसे देखा जा सकता है। 
हालांकि कुछ कार्यकर्ता फतेहपुर, आंबेडकर नगर का प्रस्ताव दे चुके हैं। जेडीयू के प्रदेश संयोजक सत्येंद्र पटेल के अनुसार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हम यूपी से चुनाव लड़ने का निवेदन कर चुके हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री से भी वार्ता की है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार की यूपी में अपनी खुद की लोकप्रियता है और इस प्रदेश में कई चुनाव प्रचार में वह भाग ले चुके हैं। हमारा संगठन हर जिले में है। अब ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर मजबूत करने पर जुटे हैं। 
इस मामले में वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक रतन मणि लाल कहते हैं कि कुछ दिनों पहले यूपी से नीतीश कुमार यूपी से चुनाव लड़ने की खबरें चली थी। क्योंकि यहां नान यादव ओबीसी का कोई बड़ा चेहरा नहीं है। जैसे कि बेनी प्रसाद वर्मा और बसपा रालोद में हुआ करते थे। 2014 और 17 के चुनाव के पहले यूपी के बॉर्डर में शराब बंदी को लेकर कई रैलियां की थी, लेकिन उनको चुनाव में कोई कामयाबी नहीं मिली। वह अपनी बिरादरी में टेस्ट करने के लिए पहले भी दांव आजमाते हैं, लेकिन जब ग्राउंड रिपोर्ट पार्टी तक पहुंचती है कि इनकी टक्कर भाजपा के अलावा सपा से भी हो जायेगी या सपा इनके पक्ष में कोई उम्मीदवार न उतारे तो कामयाबी मिल सकती है। देखना होगा ‎कि ‎नीतीश कुमार का इस पर ‎किस तरह से ‎रिएक्शन होगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!