शिवपुरी में ‘टायलट एक प्रेमकथा’, शौचालय नहीं होने पर तलाक की नौबत, तीन माह में बनवाने पर राजीनामा

शिवपुरी ।अभिनेता अक्षय कुमार की वर्ष 2017 में एक फिल्म आई थी टायलेट- एक प्रेमकथा, जिसमें घर में शौचालय न होने के कारण पति-पत्नी के बीच तलाक के हालात बन जाते हैं। एक लंबी लड़ाई के बाद घर में शौचालय बन पाता है। कुछ ऐसा ही मामला दिनारा में एक विवाहिता के साथ हुआ। दिनारा निवासी 24 वर्षीय एक युवती तीन माह से अपने मायके में रह रही है। उसकी शादी झांसी निवासी बद्री के साथ हुई थी और इसके डेढ़ साल का बच्चा भी है।

यहां से हुई विवाद की शुरुआत

इन दोनों पति-पत्नी में विवाद का कारण था वर्तमान रिहाइश वाले घर में शौचालय का ना होना। इसके पूर्व यह अपने पैतृक मकान में रहते थे वहां शौचालय था। जब दूसरे घर में शिफ्ट हुए तो वहां शौचालय नहीं था। इसके चलते दोनों के बीच तलाक के हालात बन गए। इसके बाद मामला परामर्श केंद्र में आया और जब काउंसलरों ने समझाइश दी तो विवाहित इस शर्त पर जाने के लिए तैयार हुई कि तीन महीने के अंदर पति घर में शौचालय बनवाएगा।

अन्‍य मामले में मोबाइल बना रिश्‍तों में दूरी की वजह

इसी तरह एक अन्य प्रकरण में शिवपुरी निवासी शासकीय शिक्षक का विवाह जबलपुर निवासी युवती के साथ हुआ था। दोनों को ही आंखों से बहुत कम दिखता है और लड़की वर्तमान में लखनऊ में हास्टल में रहकर ब्रेल लिपि के माध्यम से पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी कर रही है। इन दोनों के बीच में भी विवाद का कारण मोबाइल पर बात करने को लेकर पैदा हुए शक का था। काउंसलर की समझाइश के बाद पति पत्नी के बीच में गिले-शिकवे दूर हुए और वह एक साथ रहने को तैयार हो गए। पति अपनी पत्नी की पढ़ाई का पूरा खर्चा भी उठाएगा और उसका पूरा ख्याल रखेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में इस जगह किराए पर मिलती है बीवी, बकायदा किया जाता है एग्रीमेंट.. दूर-दूर से आते हैं पुरुष,  वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

    शिवपुरी। भारतीय संस्कृति की न सिर्फ हमारे देश में बल्कि विदेशों में भी सराहना होती है। कई विदेशी हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार शादी करना चाहते हैं, क्योंकि यहां सात…

    पक्का घर, सुंदर कॉलोनी – सहरिया परिवारों की बदलने वाली है जिन्‍दगानी, शिवपुरी में देश की तीसरी जनमन आवासीय कॉलोनी बनकर तैयार

    भोपाल  : टूटा-फूटा कच्चा घर, बारिश में टपकता घर, सर्दी में कंपकपाता घर और तेज गर्मी में तपतपाता घर अब बीते दौर की बात हो गई है। सहरिया जनजाति परिवारों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!