सरकारी अस्पताल में ब्रेन डेड मरीज के दोनों हाथ सर्जरी से अन्य मरीज को लगाये

कोलकाता । कोलकाता के सरकारी अस्पताल एसएसकेएम के डॉक्टरों ने, 27 साल के युवक को, ब्रेन डेड मरीज के दोनों हाथ की सर्जरी करके, प्रत्यारोपण और सर्जरी के क्षेत्र में एक चमत्कार दिखाया है। पौराणिक कथाओं में भगवान श्री गणेश के लिए,जो सर्जरी शिव भगवान ने की थी। वही सर्जरी कोलकाता के डॉक्टरों ने करके चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया चमत्कार कर दिया। शनिवार की सुबह 5 बजे सर्जरी शुरू हुई। जो रविवार को समाप्त हुई। सर्जरी लगभग 22 घंटे तक चली। 32 डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीम ने वह कमाल करके दिखा दिया, जो अभी तक संभव नहीं हुआ था। मरीज को 27 घंटे तक वेंटिलेटर पर रखा गया। 
सर्जरी में शामिल डॉक्टर के अनुसार एक युवक के दोनों हाथ बिजली के करंट से जल गए थे। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। दोनों हाथों की सर्जरी के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। 9 जुलाई को हावड़ा के उलूबेरिया में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसका ब्रेन डेड हो चुका था। उस मरीज के दोनों हाथ निकालकर युवक को लगाए गए। यह सर्जरी पूर्णता सफल रही। 
चिकित्सा के क्षेत्र में दुर्लभ मामला
आमतौर पर शरीर के आंतरिक हिस्से को ही ट्रांसप्लांट किए जाता है। दोनों हाथों के ट्रांसप्लांट का यह दुर्लभ मामला है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने यह जोखिम उठाया। युवक का 1 साल से इलाज अस्पताल में चल रहा था। वहीं सड़क दुर्घटना में घायल हरिपद की पत्नी और उसके घर वाले दोनों हाथ दान करने के लिए तैयार हो गए। जिसके कारण यह चमत्कार संभव हो पाया। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!