राज्यसभा चुनाव : एस जयशंकर समेत भाजपा के तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचन

अहमदाबाद | गुजरात में राज्यसभा की सभी तीन सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुन लिए गए हैं| भाजपा के तीन उम्मीदवार एस जयशंकर, केसरीदेवसिंह और बाबुभाई देसाई निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं| बता दें कि राज्यसभा की 3 सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान होना था, लेकिन कांग्रेस की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारने से भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है| भाजपा के तीनों डमी उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है| गुजरात में राज्यसभा के लिए विजेता उम्मीदवार एस जयशंकर, केसरीदेवसिंह और बाबुभाई देसाई आगामी 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे मानसून सत्र में शपथ लेंगे| गुजरात में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी| 13 जुलाई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख थी| पर्याप्त संख्याबल नहीं होने की वजह से कांग्रेस ने पहले ही मैदान छोड़ दिया था| इस कारण भाजपा के तीनों उम्मीदवार सरलता से निर्विरोध चुन लिए गए| भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में विदेश मंत्री एस जयशंकर को रिपीट किया है| जबकि जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावडिया की जगह एक ओबीसी और एक क्षत्रिय को मैदान में उतारा था| बाबुभाई देसाई ओबीसी समाज से आते हैं, जबकि केसरीदेवसिंह झाला क्षत्रिय समाज के हैं और वांकानेर राजघराने से आते हैं| केसरीदेवसिंह झाला के पिता दिग्विजसिंह झाला कांग्रेस की सरकार में भारत के पहले पर्यावरण मंत्री थे| वे मुंबई में रहते हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनकी बेटी की शादी में शामिल हुए थे| केसरीदेवसिंह झाला के चाचा रणजीतसिंह फिलहाल 83 वर्ष के हैं और वह राजस्थान में रहते थे| रणजीतसिंह झाला फोरेस्ट सचिव रह चुके हैं| 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!