BJP विधायक कर रहे अलग राज्य की मांग, अब कांग्रेस विधायक ने मांगा नया जिला, क्या करेंगे सीएम शिवराज?

मध्य प्रदेश में राजनीति चमकाने के लिए नेताओं चुनाव आते ही नेता अजब-गजब मांग करने लगते हैं. विधायक नारायण त्रिपाठी लंबे समय से विंध्य को अलग राज्य बनाने की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कर रहे हैं. दूसरी तरफ उज्जैन के नागदा के कांग्रेस विधायक दिलीप गुर्जर ने अब नागदा को अलग जिला बनाने की मांग रख दी है.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में अपने कार्यक्रम के दौरान कई बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 जुलाई को उज्जैन जिले के नागदा आ रहे हैं. नागदा के विधायक दिलीप गुर्जर के मुताबिक कमलनाथ सरकार ने 2020 में नागदा को जिला बनाने की घोषणा कर दी थी. हालांकि, सरकार बदलते ही नागदा को जिला बनाने का विधि सम्मत कार्य नहीं हो पाया. 

20 जुलाई को सीएम के सामने फिर रखेंगे मांग
दिलीप गुर्जर के मुताबिक नागदा और खाचरोद के लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए 80 से 100 किलोमीटर दूर का सफर कर उज्जैन जाना पड़ता है. ऐसी परिस्थिति में लोगों को आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है. उनके द्वारा लंबे समय से नागदा को जिला बनाने की मांग उठाई जा रही है. मुख्यमंत्री 20 जुलाई को नागदा आ रहे हैं. वह मुख्यमंत्री से भी एक बार फिर मांग करेंगे कि कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत हुए नागदा जिले को अमलीजामा पहनाया जाए.

इन तहसीलों को मिलाने की मांग
विधायक दिलीप गुर्जर के मुताबिक नागदा, खाचरोद महिदपुर और आलोट तहसील को मिलाकर नागदा जिला बनाया जा सकता है. नागदा और महिदपुर काफी नजदीक है. इसके अलावा नागदा इन तीनों स्थानों से काफी करीब पड़ता है. कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी इसी प्रकार की बात उठाई गई थी. उनका कहना है कि जिले का सीमांकन तो बाद में कर लिया जाएगा, मगर सबसे पहले नागदा को जिला बनाने की कार्यवाही शुरू होना चाहिए.

नागदा में कई बार हार चुकी है बीजेपी
नागदा-खाचरोद विधान सभा सीट से लंबे समय से दिलीप गुर्जर विधायक पद पर काबिज है. दिलीप गुर्जर को विधानसभा चुनाव 2013 में नागदा के बीजेपी नेता दिलीप शेखावत ने शिकस्त दी थी. दिलीप गुर्जर पूर्व में निर्दलीय विधायक का चुनाव जीत चुके हैं. इस बार भी कांग्रेस दिलीप गुर्जर को ही मैदान में उतार सकती है. इसी वजह से जिला बनाने की मांग गति पकड़ रही है. 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!