इंदौर जिले में व्यापक स्तर पर मनाई गई गांधी जयंती

इंदौर जिले में व्यापक स्तर पर मनाई गई गांधी जयंती
जगह-जगह हुए अनेक कार्यक्रम
रविन्द्र नाट्य गृह में सम्पन्न हुआ मुख्य कार्यक्रम
इंदौर 02 अक्टूबर,2019
इंदौर जिले में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती व्यापक स्तर मनाई गई। गांधीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आज जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा मुख्य रूप से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई तथा भजन एवं सभा आयोजित की गई। मुख्य कार्यक्रम रविन्द्र नाट्य गृह में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री श्री बाला बच्चन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मीना, श्री रघु परमार विशेष रूप से मौजूद थे।
इस कार्यक्रम के पहले आरएनटी मार्ग स्थित हिन्दी साहित्य समिति भवन प्रागंण से प्रभात फेरी निकाली गई। इस रैली का शुभारंभ उक्त अतिथियों द्वारा किया गया। रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, खिलाड़ी, संस्कृतिकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य नागरिक शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री श्री बाला बच्चन, स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव भी पूरे समय रैली के साथ पैदल चले। यह रैली नेहरू प्रतिमा, छोटी ग्वालटोली, सरदार पटेल प्रतिमा, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय भवन के सामने तथा गांधी प्रतिमा होते हुये रविन्द्र नाट्य गृह परिसर में समाप्त हुई। इस अवसर पर रविन्द्र नाट्य गृह में भजन एवं सभा भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम को सम्बोिधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को सत्य, अहिंसा, सर्वधर्म समभाव का संदेश हमें दिया है। इस संदेश को हमें आत्मसात करना चाहिये। महात्मा गांधी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने बनारस के एक विद्यार्थी आयुष चतुर्वेदी द्वारा दिये गये भाषण का उदाहरण देते हुए कहा कि इस भाषण में दिये गये संदेश को आत्मसात किया जाये। इस अवसर पर उन्होंने शिवाजी नगर विद्यालय, जो कि सिंगल प्लास्टिक यूज्ड से पूरी तरह मुक्त हुआ है, के विद्यार्थियों, शिक्षकों आदि का सम्मान किया।
कार्यक्रम में शासकीय संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े हुए महत्वपूर्ण गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी। अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रीगल चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!