देशभर में कुदरत का कहर, बाढ़ से जूझती दिल्ली को राहत नहीं, राजस्थान में पारा 40 पार

देशभर में कुदरत का कहर बरस रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को बाढ़ से राहत नहीं मिली है. दिल्ली में शनिवार 15 जुलाई को भी मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर मामूली घटा है, इसके बावजूद लोग बाढ़ से जूझ रहे है. लोहे पुल के पास यमुना का जलस्तर 208.07 मीटर है. 14 जुलाई रात 8 बजे हथिनी कुंड बैराज से 57 हजार 363 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जिसकी वजह से एक बार फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ सकता है.हिमाचल प्रदेश में हुई मानसून की बारिश ने जनजीवन सामान्य करके रख दिया है. मौसम विभाग ने 18 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है. राज्य सरकार ने सभी प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में आई आपदा को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब तक 75 हजार पर्यटकों में से 67 हजार का रेस्क्यू हुआ है. बाकी लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है. हिमाचल में बाढ़ और बारिश से सब्जियों की पैदावार पर भी असर हुआ है.

और खराब हो सकते हैं हालात
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव होता दिख रहा है. जिसकी वजह से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है. पंजाब के हालात और खराब हो सकते है. नदियों में जलस्तर पहले ही बढ़ा हुआ है अगर बारिश हुई तो जलस्तर और ज्यादा बढ़ सकता है. जिससे एक बार फिर बाढ़ के हालात बन सकते हैं.

कहां कहां तेज बारिश के आसार 
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, हिमालयी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र,  पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भारी बारिश हो सकती है. वहीं  अंडमान-निकोबार द्वीप समूह,राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी,  में गरज के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान है. 

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ और लक्षद्वीप में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. राजस्थान के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर रहने की संभावना है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!