बच्चा वार्ड में फाल्स सीलिंग टूट कर गिरी, हो सकता था बडा हादसा

भोपाल ।  शहर के सबसे पुराने अस्पताल हमीदिया के बच्चा वार्ड में फाल्स सीलिंग टूटकर अचानक गिर गई। इस हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची अन्यथा बडा हादसा हो सकता था। यह घटना अस्पताल के नए भवन में प्रथम तल में स्थित बच्चा वार्ड में हुई। इस तरह की घटनाओं से इस नए भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।  हादसे की वजह से वार्ड में हंगामा मच गया और थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके तुरंत बाद आसपास के बच्चों और उनके स्वजनों को कमरे से बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि अस्पताल में फाल्स सीलिंग गिरने की घटना तब हुई, जब वार्ड में बच्चे भर्ती थे। हालांकि गनीमत यह रही कि वार्ड के जिस हिस्से में फाल्स सीलिंग गिरी, वहां कोई बच्चा नहीं था। अगर कोई बच्चा वहां भर्ती होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं इस हादसे से हमीदिया अस्पताल की नए भवन के निर्माण कार्य पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि इसके पहले भी हमीदिया के नए भवन में इस तरह की घटना हो चुकी है। हमीदिया अस्पताल की 13 मंजिला बिल्डिंग के निर्माण में 479 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसमें मरीजों के इलाज के लिए दो ब्लाक बनाए गए हैं। साथ ही नर्सिंग अस्पताल कम कालेज, पार्किंग, गर्ल्स हास्टल आदि का निर्माण कराया गया है। लेकिन इस तरह की घटनाओं से इस नए भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।घटना को लेकर हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डा. आशीष गोहिया ने बताया कि वार्ड में भर्ती सभी बच्चे पूरी तरह से ठीक हैं। सीलिंग बच्चों से दूर गिरी। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!