पटियाला वासियों के लिए 24 घंटे बेहद खतरनाक, लोगों के बैडरूमों तक पानी घुसा

पटियाला । पटियाला नदी और छोटी नदी का पानी बैक मारने के कारण करीब 40 प्रतिशत पटियाला में पानी घुसा है और पूरी तरह बाढ़ जैसा माहौल है तथा लोगों में भारी दहशत है। वीवीआईपी एरिया में लोगों के बैडरूमों तक भी पानी घुस गया है। पानी का बहाव इतना ज़्यादा है कि उसने बचाव कार्यों को भी फीका कर दिया है। यदि स्थिति ओवरकंट्रोल हुई तो अंदर वाला पटियाला भी बुरी तरह डूब सकता है।
पटियाला नदी का डीयर पार्क के नजदीक बनाया गया बांध शहर वाली तरफ से टूट गया है। इस बांध को दोबारा जोड़ने के लिए तुरंत फौज को बुलाया गया है जिससे इस बांध को तुरंत बंद किया जाए क्योंकि यह पुल बड़ी नदी और छोटी नदी को अलग-अलग करने के लिए लगाया था, लेकिन इसके टूटने के कारण पानी छोटी नदी में जा रहा है और छोटी नदी सीधे तौर पर पूरे शहर को डुबा देती है।
नए बस स्टैंड के सामने स्थित प्राईवेट अस्पताल से आज तड़के करीब साढ़े 3 बजे पार्क अस्पताल में भर्ती 9 मरीज ऑक्सीजन पर थे को सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सेना द्वारा गोपाल कॉलोनी, अर्बन एस्टेट फेज 2 सहित कई इलाकों में राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। 
इसी बीच पिछले दो दिनों से डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी रातभर ग्राउंड जीरो पर डटी रहीं। उन्होंने राजपुरा के एक निजी अस्पताल से मरीजों को शिफ्ट करवाया और चितकारा विश्वविद्यालय से 910 छात्रों को निकाला। इस तरह 48 घंटों से वह ग्राउंड जीरो पर टीम पटियाला का नेतृत्व करते नजर आए। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!