SAT का सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका को झटका, SEBI के आदेश पर रोक लगाने से इनकार

नई दिल्ली:जी एंटरटेनमेंट के सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका को सिक्योरिटीज एपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) से तगड़ा झटका लगा है. SAT ने मार्केट रेगुलेटर ने SEBI के अंतरिम आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, यानी SAT ने SEBI के अंतरिम आदेश को बरकरार रखा है.


SEBI के आदेश पर रोक की वजह नहीं: SAT
सिक्योरिटीज एपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) ने सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका को आदेश दिया है कि वो मार्केट रेगुलेटर के सामने अपना जवाब दो हफ्ते भीतर जमा करें, साथ ही SEBI को भी ये निर्देश दिया है कि हफ्ते भर के अंदर सुनवाई की तारीख तय करें.

SAT ने अपने आदेश में कहा कि मार्केट रेगुलेटर SEBI के आदेश को रद्द करने की कोई वजह नहीं दिखती है. SAT के फैसले के बाद जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. दोपहर बजे तक 2.5% की कमजोरी के साथ 201 रुपये पर कारोबार करता हुआ दिख रहा था.

क्या था SEBI का अंतरिम आदेश
12 जून को SEBI ने एक अंतरिम आदेश के जरिए एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और ZEEL के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO पुनीत गोयनका को लिस्टेड कंपनियों में कोई भी डायरेक्टर या प्रमुख प्रबंधकीय पद संभालने से रोक दिया था. SEBI का ये आदेश कथित फंड डायवर्जन के आरोपों के बाद आया था.

SEBI ने अपने आदेश में आरोप लगाया कि ‘दोनों व्यक्तियों ने अपने निजी फायदे के लिए पैसों को डायवर्ट करने के लिए एक लिस्टेड कंपनी के भीतर डायरेक्टर्स या प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्तियों के रूप में अपनी भूमिकाओं का इस्तेमाल किया था. SEBI ने अपने जवाब में कहा है कि जिन व्यक्तियों पर सवाल उठाया गया है, उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है, झूठे खुलासे जारी किए हैं और इन गलत कामों को छिपाने के लिए भ्रामक बयान दिए हैं.


इसके बाद SAT को दिए गए अपने जवाब में मार्केट रेगुलेटर ने कहा था कि ‘इस खास मामले में, हमें एक ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जहां एक प्रमुख लिस्टेड कंपनी के चेयरमैन एमेरिटस और मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO कई स्कीम्स और लेनदेन में शामिल हैं, जिसके कारण पब्लिक फंड्स की महत्वपूर्ण राशि का डायवर्जन लिस्टेड कंपनियों निजी संस्थाओं को हुआ है जो इन व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित और स्वामित्व वाली हैं.’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!