12 जुलाई को हो सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार

मोदी सरकार एक बार फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए तैयार है. 12 जुलाई को एक बार फिर से मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है.

नई दिल्ली: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के पहले केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.

मोदी सरकार के केंद्रीय कैबिनेट में बहुत जल्द एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक, 12 जुलाई को एक बार फिर से मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. हाल में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों का इस फेरबदल में बड़ा असर देखने को मिल सकता है, जिसमें कई प्रमुख नेताओं की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है और कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.

2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा संगठन और मोदी कैबिनेट में फेरबदल को लेकर भाजपा में एक और उच्च स्तरीय बैठक हो चुकी है. इसे लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने भाजपा मुख्यालय के केंद्रीय कार्यालय में बैठक की.

मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच राष्ट्रपति मुर्मू से मिलीं वित्त मंत्री सीतारमण

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. वित्त मंत्री की राष्ट्रपति से मुलाकात केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच हुई है. राष्ट्रपति कार्यालय ने बैठक की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ”केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.”

पांच बार हो चुका है मंत्रिमंडल का विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लिया था. जिसके बाद से अभी तक कुल पांच बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!