‘कैलाशजी एक भी पैदल यात्रा कर लेंगे क्या’:जयवर्धनसिंह का विजयवर्गीय को जवाब

इंदौर:विधानसभा चुनाव के लिए इंदौर-उज्जैन कांग्रेस के प्रभारी जयवर्धन सिंह शहर में लगातार डेरा डाल रहे हैं। वह फिर से शुक्रवार को इंदौर आए और इस बार फिर उनके निशाने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय थे। उन्होंने विजयर्गीय के कमलनाथ और दिग्विजय के लिए दिए बुढऊ वाले बयान पर पलटवार किया है।

जयवर्धन ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी ने दो यात्रा पूरी की है एक नर्मदा परिक्रमा और दूसरी भारत जोड़ो यात्रा, क्या यह यात्रा कैलाश जी कर पाएंगे।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां मालवा-निमाड़ में ज्यादा सीटें जितने के अपने-अपने दावे कर रही हैं। पिछले दिनों कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि उनकी पार्टी इस बार मालवा-निमाड़ की अधिकतर सीटें जीत रही है। वहीं जयवर्धन सिंह ने भी कहा कि कांग्रेस इस बार मालवा-निमाड़ की 70 से 80 फीसदी सीटें जीत रही है। 

सवाल- कैलाश विजयवर्गीय ने पिछले दिनों दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को बुढ़ऊ कहा था?
जवाब- कैलाश जी, दिग्विजय सिंह जी और कमलनाथ जी के लिए जैसे शब्द का उपयोग कर रहे हैं, उतनी ही उम्र लगभग मोदी जी की है क्या यहीं बात वह कहेंगे मोदी जी के बारे में। दिग्विजय सिंह जी ने दो यात्रा की है, नर्मदा परिक्रमा और भारत जोड़ो यात्रा। क्या कैलाश जी यह यात्राएं कर पाएंगे। मैं तो कैलाश जी का भी सम्मान करता हुं। लेकिन मेरी निजी सोच यही है कि राजनीति में उम्र कोई मायने नहीं रखती है। बस आपमें जनसेवा करने की भावना होना चाहिए।

सवाल- कैलाश जी ने कहा की पार्टी कहीं से भी टिकट दें लडूंगा और जीतूंगा। आप उन्हें राघौगढ़ से चुनाव लड़ने आमंत्रित करेंगे?
जवाब- यह मेरा दायित्व नहीं है, यह तो भाजपा तय करेगी की उनके कौन से नेता को कहां से चुनाव लड़ाना है। मैं कौन होता हूं यह सब तय करने के लिए।

सवाल- आप इंदौर-उज्जैन के प्रभारी हैं। इस चुनाव में इंदौर व उज्जैन में कितनी सीटें जीत रहे हैं?
जवाब- इंदौर की सभी 9 सीटों पर मजबूती से काम कर रहे हैं। हमारे पास दमदार दावेदार हैं। हर सीट पर, मैं आपको दावे के साथ कह सकता हूं कि इस बार इंदौर की हर सीट पर कांग्रेस विजय प्राप्त कर सकती है। उज्जैन में भी यही स्थिति बन रही है। उज्जैन में वर्तमान में 4 सीट हमारे पास है। अब की बार यह संख्या और बढ़ेगी।

सवाल- भाजपा के अपने दावे हैं कांग्रेस के अपने दावे हैं, लेकिन आपके हिसाब से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इस बार कितनी सीटें मिल रही है?
जवाब- भाजपा का अहंकार और घमंड है कि कोई भी चुनाव में आकर बता दो हम ही जीतेंगे। लेकिन मूल बात यह है कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 150 से 170 सीटें मिलेंगी। मप्र की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है वह भाजपा से परेशान और त्रस्त है। इस परिवर्तन की शुरुआत मालवा-निमाड़ से होगी।

सवाल- मालवा-निमाड़ पर भारत जोड़ो यात्रा का कितना असर पड़ेगा? कैलाश जी का कहना है कि इस बार मालवा-निमाड़ की अधिकतर सीट भाजपा जीत रही है।
जवाब- प्रदेश के चुनाव में मालवा-निमाड़ का बहुत प्रभाव रहता है। कर्नाटक में भी हमने देखा की राहुल गांधी की यात्रा वहां की 20 सीटों से गुजरी थी, जिसमें से 17 सीटें कांग्रेस ने जीती। वैसे ही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की यात्रा भी मालवा-निमाड़ से होकर गुजरी है। उनकी यात्रा ने बुराहनपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा होते हुए राजस्थान में प्रवेश किया था। इसलिए हमें विश्वास है कि कांग्रेस इस चुनाव में मालवा-निमाड़ की 70 से 80 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

सवाल- प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कब तक टिकट फाइनल कर देगी?
जवाब- हमें उम्मीद है कि कमलनाथ जी और शीर्ष नेतृत्व जल्द निर्णय लेगा। लेकिन हम सब की भावना भी है कि िजन जिन सीटों पर विधायक कांग्रेस का नहीं है वहां जल्दी पार्टी को तय करना चाहिए की किस को दायित्व दिया जाएगा। प्रत्याशी कोई भी हो उनको भी जनता तक पहुंचने का पूरा समय मिलना चाहिए। इसलिए जरूरी है कि जल्द ही टिकट का वितरण तय हो, लेकिन हमारी परंपरा हमेशा यह रही है कि आचार संहिता के बाद ही टिकट वितरण होता है। अब उसके पहले टिकट वितरण करना संभव है कि नहीं इस पर हमे विचार करना होगा।

सवाल- आप प्रदेश में लगातार दौरे कर रहे हैं जमीनी परिस्थितियां क्या नजर आ रही है?
जवाब- अब तक जो भी हमने दौरे किए हैं उससे इस बार साफ नजर आ रहा है कि प्रदेश की जनता परिवर्तन की लहर मप्र में लेकर आएगी। 2018 विधानसभा चुनाव में भी हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा था लेकिन इस बार हमें पूरा विश्वास है कि हम और इस चुनाव में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे और चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल कर सरकार बनाएंगे।

सवाल- युवाओं को लेकर कांग्रेस क्या सोचती है?
जवाब- सर्वे के हिसाब से ही टिकट दिया जाएगा। उसको ही टिकट मिलेगा जो जनता का प्रिय हो और सर्वे में जीतता हुए दिख रहा हो। एमपी के चुनाव में सीधी लडाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही है। कांग्रेस पार्टी इस बार चुनाव में काफी युवाओं को मौका देगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!