तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस प्रधानमंत्री के प्रस्तावित तेलंगाना दौरे का ‘बहिष्कार करेगी

हैदराबाद । तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित तेलंगाना दौरे का ‘बहिष्कार करेगी। मुख्यंत्री के। चंद्रशेखर राव (केसीआर) के बेटे रामाराव ने दावा किया कि मोदी ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से तेलंगाना विरोधी रुख अपनाया है।  
उन्होंने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में तेलंगाना से किए गए वादे केंद्र ने पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने एक साल पहले गुजरात के दाहोद में 20 हजार करोड़ रुपये के रेल इंजन कारखाने की आधारशिला रखी जबकि तेलंगाना के लिए महज 521 करोड़ रुपये के मालगाड़ी के डिब्बे की निर्माण इकाई की घोषणा की। रामाराव ने कहा कि आंध्र प्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत तेलंगाना में रेल डिब्बा निर्माण कारखाना की स्थापना की जानी थी।
के।टी।रामाराव ने कहा, ‘‘गुजरात के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की फैक्टरी जबकि तेलंगाना के लिए 521 करोड़ रुपये, ऐसा प्रतीत होता है कि खैरात दी गई है। तेलंगाना सरकार में नगरपालिका प्रशासन मंत्री ने कहा कि निजी कंपनी ने तेलंगाना में 1000 करोड़ रुपये का निवेश कर कोच फैक्टरी की स्थापना की है और तेलंगाना की जनता मोदी को स्वीकार नहीं करेगी। अगर 521 करोड़ रुपये से फैक्टरी स्थापित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वारंगल के नजदीक आदिवासी विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए 300 एकड़ जमीन मुहैया कराई है। लेकिन अबतक इस योजना को मंजूरी नहीं दी गई है। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में जबकि आदिवासी विश्वविद्यालय स्थापित करने का उल्लेख है। रामाराव ने दावा किया कि मोदी ने ‘तेलंगाना की स्थापना का यह कहकर अपमान किया है कि कांग्रेस ने बच्चे (तेलंगाना) को जन्म दिया, लेकिन उसकी मां (आंध्र प्रदेश) की हत्या कर दी।
रामाराव ने मोदी के शासनकाल में कथित सांप्रदायिक तनाव की भी चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘‘हमने फैसला किया है कि हम में से कोई भी कल उनके (मोदी के) कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा क्योंकि उन्होंने भीख की तरह 520 करोड़ रुपये दिए हैं जो तेलंगाना के समाज का अपमान है। निश्चित तौर पर हम बहिष्कार करेंगे और उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हाल में खम्मम में आयोजित जनसभा में बीआरएस पर किए गए हमले के बारे पूछे जाने पर रामाराव ने सवाल किया कि राहुल गांधी किस अधिकार से नीतिगत घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी यहां आए और नीतिगत बयान दिए। वह किस अधिकार से इस तरह के बयान दे रहे हैं? क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष हैं? क्या वह तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं? क्या वह संसद सदस्य हैं?
राहुल गांधी ने हाल में बीआरएस को ‘भाजपा की बी टीम करार दिया था। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!