पश्चिम बंगाल: TMC को एक और झटका, विधायक सब्यसाची दत्ता बीजेपी में हुए शामिल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी (TMC) को एक झटका लगा है. विधाननगर नगर निगम के पूर्व महापौर और टीएमसी विधायक सब्यसाची दत्ता (Sabyasachi Dutta) मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा. हालांकि, दत्ता ने सोमवार को इस बात की घोषणा कर दी थी कि वह आज बीजेपी ज्वॉइन कर लेंगे. तृणमूल कांग्रेस ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते विधाननगर महापौर के रूप में निर्णय लेने संबंधी उनके अधिकार वापस ले लिए थे. राजारहाट-न्यूटाउन से विधायक दत्ता ने इस वर्ष जुलाई में विधाननगर नगर निगम के महापौर पद से इस्तीफा दे दिया था. 

पिछले माह, कोलकाता के पूर्व मेयर और टीएमसी विधायक सोवन चटर्जी ने बीजेपी ज्वॉइन की थी. इस साल लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 42 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, टीएमसी के खाते में 22 सीटें आई थीं. टीएमसी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 34 सीटें हासिल की थीं. 

लोकसभा चुनाव के बाद से बिस्वजीत दास तुषारकांति भट्टाचार्य, मोनिरुल इस्लाम और सुनील सिंह सहित कई टीएमसी नेता भाजपा में शामिल हुए हैं. टीएमसी को बीजेपी कड़ी टक्कर दे रही हैं. पश्चिम बंगाल में बीजेपी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है. टीएमसी के विधायक पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी में जा रहे हैं. इतना ही नहीं, भाटापारा, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने भटपारा, हलिसहर, कांचरापारा, नैहाटी और गरुलिया के पांच नगर निकायों पर भी नियंत्रण खो दिया है.

बंगाल में एनआरसी लागू किया जाना है: शाह
इधर, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र नागरिकों के राष्ट्रीय पंजी का विस्तार पश्चिम बंगाल तक करेगा लेकिन इससे पहले सभी हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित किया जाएगा. विवादास्पद राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस एनआरसी के बारे में लोगों को गुमराह कर रही है. शाह ने कहा कि सभी घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!