रायपुर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- अब कुछ हिस्सों में ही सिमटकर रह गया है नक्सलवाद

रायपुर । कांग्रेस पर देश में आजादी के बाद अपनी राजनीति को प्राथमिकता देने और आदिवासियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई के कारण वामपंथी उग्रवाद सिमट कर अब देश के केवल 10-12 जिलों में रह गया है, जिनमें से कुछ छत्तीसगढ़ में हैं। सिंह ने दावा किया कि यदि कांग्रेस सरकार ने पूरा सहयोग दिया होता तो वामपंथी उग्रवाद का सफाया हो गया होता। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल कांकेर जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, आजादी के बाद कांग्रेस ने खुद को और अपनी राजनीति को प्राथमिकता दी तथा आदिवासियों की उपेक्षा की।
सिंह ने कहा, पिछले नौ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई के कारण वामपंथी उग्रवाद का असर अब केवल 10-12 जिलों में रह गया है, जिनमें से कुछ छत्तीसगढ़ में हैं। उन्होंने कहा, मैं दावा कर सकता हूं कि यदि कांग्रेस सरकार ने पूरा सहयोग दिया होता तो वामपंथी उग्रवाद का सफाया हो गया होता। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पर देश में आजादी के बाद अपनी राजनीति को प्राथमिकता देने और आदिवासियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
रक्षा मंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ में, खासकर बस्तर में जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही हैं और कांग्रेस सरकार को इसे रोकना चाहिए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। रैली को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा, मैं अपने पड़ोसी को यह बता देना चाहता हूं कि भारत के साथ छेड़-छाड़ मत करना। भारत को आंख दिखाने की कोशिश मत करना। हम केवल इस पार से ही नहीं मारेंगे, जरूरत पडऩे पर उस पार भी आकर मार सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!