आज शहडोल के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, आदिवासी समुदाय से खाट पर बैठकर करेंगे संवाद

पीएम मोदी आज यानि शनिवार को शहडोल जिले के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम यहां करीब 362 लोगों से खाट पर बैठकर संवाद करेंगे। वह 25 आदिवासियों के साथ लंच भी करेंगे।

पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम 

  • पीएम मोदी दोपहर 12:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे।
  • दोपहर 2:15 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, यहां से 2:20 बजे लालपुर हैलीपेड के लिए रवाना होंगे। 
  • 3:15 बजे पीएम मोदी लालपुर हैलीपेड पहुंचेंगे, जहां से 3:20 बजे सभास्थल के लिए रवाना होंगे और 3:25 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • 3:30 बजे से 4:45 बजे तक लालपुर सभास्थल में रहेंगे, इस दौरान पीएम मोदी सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंग करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • 4:50 बजे सभास्थल से ग्राम पकरिया के लिए रवाना होंगे। शाम 5:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक पकरिया ग्राम का भ्रमण कर संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ भोजन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 7:05 बजे ग्राम पकरिया से लालपुर हैलीपेड के लिए रवाना होंगे। शाम 7:15 बजे लालपुर हैलीपेड पहुंचेंगे, जहां से शाम 7:20 बजे जबलपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 8:20 बजे जबलपुर के डुमना विमानतल से पीएम मोदी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 
लालपुर में सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी 

एसपीजी पर पीएम मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी
पीएम मोदी करीब दोपहर 3:25 बजे शहडोल के लालपुर हेलीपैड पर पहुंचेंगे, जहां से लालपुर मैदान पर कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पकरिया गांव में आदिवासी समुदाय के लोगों से संवाद कर भोज करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसपीजी ने सुबह से ही चप्पे-चप्पे पर जांच शुरू कर दी है। पीएम मोदी की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए डीजीपी सुधीर सक्सेना भी शुक्रवार शाम शहडोल पहुंचे थे और लालपुर सहित कार्यक्रम स्थल का उन्होंने जायजा लिया था। डीजीपी ने फाइनल रिहर्सल का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। शनिवार  सुबह भी डीजीपी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी ने खुद ले लिया है, और जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!