ऐतिहासिक रहेगा पीएम मोदी का अमेरिका दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 जून से अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। अमेरिका में रहने वाला भारतीय समुदाय पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित है और इसे ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा।  बता दें कि पीएम मोदी के स्वागत में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। 

भारतीय समुदाय की ऐसी है तैयारी
पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर भारतीय समुदाय की तैयारियों के बारे में बताते हुए कार्यक्रमों के संयोजक श्रीनाथ ने बताया कि पीएम मोदी के स्वागत में 25 विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे, जिन्हें 15 सांस्कृतिक टीमें परफॉर्म करेंगी। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों और पूरी भारतीय संस्कृति को दर्शाया जाएगा। यह कार्यक्रम वॉशिंगटन डीसी में आयोजित किए जाएंगे। 

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देने वाले संगीतकार रघु पनतुल्ला ने बताया कि हम भारत में देशभक्ति गीत सुनते हुए बड़े हुए हैं। बाद में जब हम अमेरिका आ गए तो ये हमारी कर्मभूमि हो गई। ऐसे में दोनों देशों की संस्कृति को दर्शाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रघु ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर खुशी जताई। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले लोग रिहर्सल में जुटे हैं।

 पीएम मोदी के नाम की लगवाई नंबर प्लेट
अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय में पीएम मोदी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। कई लोग पीएम मोदी के बड़े प्रशंसक हैं। ऐसे ही पीएम मोदी के एक समर्थक हैं मैरीलैंड में रहने वाले राघवेंद्र, जिन्होंने अपनी कार की नंबर प्लेट पर ‘NMODI’ लिखवाया हुआ है। राघवेंद्र ने बताया कि ‘मैंने 2016 में यह नंबर प्लेट लगवाई थी। पीएम मोदी मेरे लिए प्रेरणा हैं, वह मुझे देश, समाज और दुनिया के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं। पीएम मोदी के अमेरिका आने और उनका स्वागत करने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!