केजरीवाल जल बोर्ड के 27.6 लाख उपभोक्ताओं के साथ एकमुश्त निपटान योजना के नाम पर धोखा कर रहे हैं : गोयल

नई दिल्ली । दिल्ली जल बोर्ड में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के एकमुश्त निपटान योजना पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने पूछा कि जिन लोगों ने गलत रीडिंग के कारण बिलों का ज्यादा भुगतान कर दिया है, क्या उनका पैसा दिल्ली सरकार वापिस करेगी।
गोयल ने दिल्ली की जनता से अपील की है कि वे अपने बढ़े हुए पानी के बिलों को उनके सोषल मीडिया पर भेजें। खुद मुख्यमंत्री मान रहे हैं कि लोगों के तीन से चार लाख रूपए तक के गलत बिल आ गए हैं, तो जिन्होंने क्या भुगतान कर दिया, उनको दिल्ली सरकार पैसा वापिस करेगी।
गोयल ने कहा कि केजरीवाल का वो 2016 में घोषित फ्यूचर सॉफ्टवेयर कहां गया, जिसमें मोबाइल से खुद मीटर रीडिंग लेकर उपभोक्ता खुद सही बिल बनाएगा ?
गोयल ने कहा कि अब 2023 में केजरीवाल फिर स्वीकार कर रहे हैं कि मीटर रीडिंग में भारी भ्रश्टाचार है। केजरीवाल बताएं कि अब तक कितना पैसा कितने उपभोक्ताओं ने गलत बिलों के हिसाब से पेमेंट कर दी है और कितने करोड़ पेमेंट आ गई है।
गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री 2016 में अपनी एक वीडियो में कहते हैं कि 95 प्रतिशत लोगों के बिल गलत आए हुए हैं। हमारे मीटर रीडर ने गलत बिल बनाये और फिर वे  रिश्वत भी मांगते हैं।
गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री से कोई पूछे कि ये जो 95 प्रतिशत लोगों की मीटर रीडिंग गलत हो रही है और लोग रिश्वत खा रहे हैं, उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं तो किसकी है, और अब किसको बता रहे है ? किसने ठीक करना है ? 8 साल आपने क्या किया?
गोयल ने कहा कि उनके सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की है एकमुश्त निपटान योजना की, जल बोर्ड में उसकी कोई चर्चा नहीं है। जल बोर्ड से इस स्कीम के बारे में पूछा जाएगा तो वो कहेंगे अभी तक यह स्कीम फाइनल नहीं हुई है और मुख्यमंत्री ने बिना सोचे-समझे ऐलान कर दिया!
गोयल ने कहा कि 2016 में तो कोविड भी नहीं था, फिर क्यों जल बोर्ड  के बिलों की रीडिंग में क्यों भ्रष्टाचार हो रहा था?गोयल ने लोगों से अपील की है कि इस बारे में जिनके पास अधिक जानकारी हो, वो उनसे सम्पर्क करें। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!