उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने ध्वजारोहण किया, नेहरू स्टेडियम में

गणतंत्र दिवस पर शनिवार को शहर में कई जगह आयोजन हुए। गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। यहां उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। साथ ही प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, उच्च न्यायालय, शासकीय, अर्द्ध शासकीय कार्यालयों, स्वायत्तशासी संस्थानों सहित शिक्षण संस्थाओं आदि में भी ध्वजारोहण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए किए। रीगल तिराहे पर सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रहे शहीद लांस नायक संदीप सिंह के परिजनों ने ध्वजारोहण किया।

नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे से मुख्य समारोह शुरू हुआ। सबसे पहले मंत्री जीतू पटवारी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड में जिला पुलिस, बीएसएफ, होमगार्ड, जेल, वन, सिविल डिफेंस, एनसीसी, स्कूली छात्र और स्काउड का दल शामिल हुआ। परेड के बाद झांकियों का कारवां निकला। इसमें प्रदेश के विकास से जुड़ी झांकियों के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं को भी दिखाया गया।

नेहरू स्टेडियम में परेड की सलामी दी गई।

स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बस सुविधा : गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को विशेषतौर पर आमंत्रित किया गया था। इन्हें समारोह स्थल तक लाने-ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। बस गांधी भवन, सुदामा नगर सेठी गेट, पत्रकार कॉलोनी चौराहा, छावनी चौराहा, चिमनबाग चौराहा, मरीमाता, परदेशीपुरा चौराहा, पाटनीपुरा चौराहा और मल्हारगंज पर से उपलब्ध रहीं।

मंत्री पटवारी ने किया ध्वजारोहण।

11 कैदी रिहा : गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदौर जिला जेल से 11 कैदियों को रिहा किया गया। गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसे कैदियों को रिहा किया जाता है, जिन्हें आजीवन कारावास की सजा हुई हो और वे 14 साल की सजा काट चुके हों। साथ ही चार साल की माफी उन्हें मिल चुकी हो। कैदियों के चाल-चरित्र को भी परखा जाता है। इस बार इंदौर सर्किल से 15 कैदियों के नाम भेजने गए थे, जिनमें से 11 के ही रिहाई के अदेश आए।

सम्बंधित खबरे

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!