दिग्विजय सिंह ने राजनाथ सिंह को दी सलाह- सावधान रहिए! हमें शक है शिवराज आपको भी मामू बना रहे

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए कई ट्वीट किए हैं। इसमें उन्हें सावधान रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि 13 जून को राजगढ़ में शिवराज सरकार किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि माननीय राजनाथ सिंह जी का राजगढ़ में हार्दिक स्वागत। आपको 2008  के विधानसभा चुनाव में आपके द्वारा किसानों का क़र्ज़ माफ़ करने का वादा याद दिलाना चाहता हूं। 2008 में आपके वादे के अनुसार भाजपा की सरकार चुनी गई। 2013 में फिर भाजपा की सरकार बनी, लेकिन भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। अब आप 15 साल बाद केवल किसानों का ब्याज माफ़ करने आ रहे हैं। जबकि 2018-19 में कमलनाथ के नेतृत्व में 27 लाख किसानों का 11500 करोड़ कर्ज माफ़ किया था। यह भाजपा की सरकार ने विधानसभा में स्वीकार किया था। हमें शक है शिवराजजी आप को भी मामू बना रहे हैं। सावधान रहिए।

गौरतलब है कि 13 जून को राजगढ़ में शिवराज सरकार किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम में लगभग 11 लाख से अधिक किसानों के ऋण का ब्याज माफ करते हुए सहकारी समितियों के खातों में 2200 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। साथ ही उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण भी किया जाएगा। उक्त आयोजन को लेकर ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए राजनाथ सिंह को शिवराज सिंह चौहान से सावधान रहने की सलाह दी है। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!