क्‍या जनता दल सेक्यूलर एनडीए में शामिल होगी

नई दिल्ली । आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जेडीएस, बीजेपी के साथ कर्नाटक में गठबंधन करना चाहती है। हाल के दिनों में जेडीएस ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बीजेपी का साथ दिया है। एचडी देवेगौड़ा ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बचाव किया था। वहीं, देवेगौड़ा नए संसद भवन के उद्घाटन में बाकी विपक्षी पार्टियों की अपील ठुकरा कर पहुंचे थे।
देवेगौड़ा ने मंगलवार को बीजेपी के साथ गठबंधन पर पूछे जाने पर कहा कि ऐसी कौन-सी पार्टी है, जो बीजेपी के साथ नहीं गई? दरअसल, जेडीएस 28 में से चार लोकसभा सीटों पर लड़ना चाहती है। ये सीटें हैं- मांड्या, हासन, बैंगलुरु ग्रामीण और चिकबल्लापुर। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 28 में से 25 सीटें जीती थीं। मांडया से जीतीं सुमलता अंबरीष ने बीजेपी को समर्थन दिया था, जबकि जेडीएस केवल एक सीट हासन ही जीत सकी थी। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा भी चुनाव हार गए थे।  
जेडीएस को पिछले लोकसभा चुनाव में 9।67 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि विधानसभा चुनाव में जेडीएस को 13।29 प्रतिशत ही वोट मिले और उसकी सीटें घट कर 19 रह गईं। विधानसभा चुनाव में खिसकती जमीन के बाद अब जेडीएस के लिए अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है। बीजेपी के हाथ से भी सत्ता निकलने के बाद लोकसभा चुनाव में पिछली बार की सीटों को बचाए रखने की चुनौती है। ऐसे में दोनों पार्टियों के साथ आने से वे कांग्रेस को चुनौती दे सकती हैं।  
हालांकि,  कई बीजेपी नेता जेडीएस के साथ गठबंधन के खिलाफ हैं। उनकी दलील है कि बीजेपी अकेले ही कर्नाटक में पिछला प्रदर्शन दोहरा सकती है। उनके मुताबिक, जेडीएस अपनी खिसकती जमीन बीजेपी के बूते बचाना चाहती है। वैसे बीजेपी और जेडीएस दो बार साथ आ चुके हैं। बीजेपी एक बार एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनवा चुकी है। लेकिन दोनों ही बार अनुभव अच्छा नहीं रहा। आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी दक्षिण में अपना किला मजबूत करना चाहती है। 
बीजेपी, कर्नाटक हाथ से निकलने के बाद अब सभी दक्षिण भारतीय राज्यों में गठबंधन करना चाहती है। तमिलनाडु में एआईएडीएमके के साथ गठबंधन हो चुका है और सीटों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में टीडीपी के साथ गठबंधन पर चर्चा हो रही है। पुड्डुचेरी में बीजेपी पहले ही गठबंधन सरकार में शामिल है। केरल में कुछ छोटे दलों से बातचीत चल रही है। कर्नाटक में जेडीएस के आने से बीजेपी के मिशन दक्षिण को मजबूती मिलेगी।  

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!