खट्टी-मीठी इमली का सेवन हमारी सेहत और स्किन के लिए है अत्यंत फायदेमंद

अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए मशहूर इमली का इस्तेमाल दुनिया भर में चटनी, सॉस और कई तरह की डिशेज बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने में स्वाद जोड़ने के अलावा, इमली में बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी हैं? इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर डिहाइड्रेशन से सुरक्षित रखने तक इमली में कई जादुई गुण छिपे हुए हैं, जो सेहत को दुरुस्त करती है। इसके अलावा त्वचा के लिए भी इमली के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

इमली हमारे लिए कैसे फायदेमंद है?

1. शरीर की गर्मी कम करता है: इमली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए एक नेचुरल कूलिंग इफेक्ट का काम करते हैं, जो बाहर की गर्मी से राहत दिलाते हैं। गर्मी में इलमी का शरबत पीने से रैशेज, मुंहासे और फुंसी में भी राहत मिलती है, जो अक्सर शरीर की गर्मी के कारण होता है।

2. डिहाइड्रेशन से बचाता है: इमली शरीर को डिटॉक्स करके गंदगी बाहर निकालने में मदद करती है। इसके अलावा इमली का शरबत पीने से शरीर में पानी का संतुलन बना रहता है, जिससे बॉडी डिहाइड्रेट होने से बचती है।

3. काले धब्बे कम करता है: गर्मियों में अक्सर त्वचा पर पिगमेंटेशन और काले धब्बों की शिकायत होने लगती है। इसमें इमली आपकी मदद कर सकती है। दरअसल, इमली में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (एएचए) होता है, जो स्किन को नेचुरली ग्लो करने में मदद करता है।

4. टैन हटाता है: इमली विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स का भंडार है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को जमा होने से रोकता है। इसके अलावा यह स्किन को शांत करता है और बाहर की चिलचिलाती गर्मी से होने वाली टैनिंग को भी कम कर सकता है।

5. एजिंग प्रोसेस को धीमा करता है: क्योंकि इमली स्किन को डिहाइड्रेट होने से बचाती है और पीएच लेवल बनाए रखने में मदद करती है। इस कारण स्किन जल्दी से सिकुड़ती नहीं है और उसकी इलास्टिसिटी भी बरकरार रहती है। इससे एजिंग की प्रक्रिया भी धीमी हो सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!