कांगड़ा के लिए स्पाइस जेट ने शुरू की एक और उड़ान, गगल पहुंचने वाले विमानों की संख्या पहुंची आठ

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी  के नाम से विकसित हो रहे कांगड़ा जिले के लिए दिन-प्रतिदिन उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पर्यटन सीजन को देखते हुए विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने दिल्ली से धर्मशाला के लिए एक और उड़ान शुरू की है। गगल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की दिन में पांच नियमित उड़ानें हो रही हैं। नई उड़ान शुरू होने से दिल्ली से गगल आने वाली उड़ानों की संख्या आठ पहुंच गई है। इनमें स्पाइस जेट की पांच, इंडिगो की दो और एलायंस एयर की एक उड़ान हो रही है। ऑफ सीजन में गगल एयरपोर्ट के लिए तीन से चार उड़ानें होती थीं। पर्यटन सीजन में इनकी संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

इतनी ही उड़ानें गगल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए होती हैं। इसके अलावा गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए भी एक उड़ान है। एलायंस एयर का विमान सप्ताह में तीन दिन शिमला के लिए भी उड़ान भरता है। हेली टैक्सी भी सप्ताह में तीन दिन धर्मशाला-मंडी-शिमला-चंडीगढ़ रूट पर उड़ान भरती है। पर्यटन सीजन में दिल्ली से गगल एयरपोर्ट के लिए अधिक उड़ानें होने से हवाई किराये में भी काफी कमी आई है। पांच जून के किराये पर नजर दौड़ाएं तो दिल्ली से धर्मशाला का किराया 4700 रुपये से शुरू होकर आठ हजार तक दर्ज किया गया है। उड़ानों की संख्या कम होने पर पर्यटन सीजन के दौरान हवाई किराया 15 से 18 हजार रुपये तक दर्ज किया जा चुका है।

कब कौन सी आ रही फ्लाइट
फ्लाइट         टेकऑफ    लैंड        किराया 5 जून
स्पाइस जेट     5:55       7:30           5114
एयर इंडिया    6:20        8:10           4745
इंडिगो           6:40        8: 25          5113
स्पाइस जेट     7:10        8:30          5114
स्पाइस जेट     7:50        9:15          5114
स्पाइस जेट     11:10      12:25        6006
इंडिगो            11:10     12:55         8211
स्पाइस जेट       12:00    1:10         5324
तकनीकी खराबी के कारण डेढ़ घंटा देरी से उड़ा स्पाइस जेट का विमान
गगल हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह उतरा स्पाइस जेट का विमान तकनीकी खराबी के कारण करीब एक से डेढ़ घंटे देरी से उड़ा। यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्पाइस जेट विमानन कंपनी का जहाज शुक्रवार सुबह पहुंचा, लेकिन इसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते यह जहाज करीब एक-डेढ़ घंटा एयरपोर्ट पर रुका रहा। जहाज से वापस जाने वाली सवारियों को इंडिगो और स्पाइस जेट की अन्य उड़ानों से दिल्ली भेजा गया। इस संदर्भ में गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!