अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा – मुस्लिम लीग पूरी तरह सेकुलर पार्टी

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं। शुक्रवार को वहां दिए गए राहुल के बयान से भारत की राजनीति गरमा गई है। उन्होंने अमेरिका में कहा था कि मुस्लिम लीग एक सेकुलर पार्टी है। राहुल के इसी बयान से भाजपा नेता कांग्रेस और गांधी पर आक्रामक हो गए हैं और उन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
शुक्रवार को ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस मोहम्मद अली जिन्ना की पार्टी मुस्लिम लीग ने भारत का धर्म के आधार पर बंटवारा किया, उसे भारत के नेता सेकुलर पार्टी बताते हैं। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुस्लिम लीग को सेकुलर बताने वाले नेता को कुछ लोग अब भी मानते हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बंटावरे के लिए जिन्ना की अध्यक्षता वाली मुस्लिम लीग जिम्मेदार थी। बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया था। राहुल गांधी कम पढ़े लिखे हैं या शायद वायनाड में टिके रहने के लिए उन्होंने ऐसे बयान दिए।
राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। उन्हें जो कहना है कि यहां आएं, जनता के बीच अपने विचार रखें। विदेशों में भारत को क्यों बदनाम कर रहे हैं। राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से काफी दुख हुआ है। भारत की जनता विदेशों में भारत की बुराई को कभी माफ नहीं करेगी। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस विचारधारा ने मुस्लिम लीग को सेकुलर करार दिया है, वह बेहद खतरनाक है। मैं राहुल गांधी के बेतुके बयान को गंभीरता से नहीं लेता। लेकिन कांग्रेस की ऐसी विचारधारा भारत में विभाजन के बीज बो रही है।
भाजपा नेता केजे अल्फोंस का कहना है कि मुस्लिग लीग, जिसका मतलब ही सिर्फ मुसलमानों की पार्टी है। वहां हिंदुओं और ईसाइयों के लिए कोई जगह नहीं है। केरल आईएसआईएस का गढ़ बन गया है। इसपर पार्टी कुछ नहीं कहती। अतिवाद और कट्टरवाद पर भी मुस्लिम लीग कुछ नहीं कहती। राहुल गांधी की कमी है कि उनमे समझने की क्षमता नहीं है। ठीक है, समझ नहीं सकते, तो दूसरों की बात सुनें और पढ़ें थोड़ा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!