महेश चंद्र मिश्र की पुस्तक बंदा बैरागी का हुआ विमोचन

इटावा स्थित ग्राम टिकूपुरा में चल रही भागवत कथा में देर शाम विराट कवि सम्मेलन व पुस्तक विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भागवत कथा के परीक्षित महेश चंद्र मिश्र की देशभक्ति पूर्ण कृति बंदा बैरागी का लोकार्पण मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता व सुप्रसिद्ध गज़लकार अशोक यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विराट कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में औरैया के फफूंद से पधारे वरिष्ठ कवि अमरनाथ दीक्षित, इटावा के गीत मर्मज्ञ कवि शिवपाल स्नेही , हरदोई के हास्य कवि अमरेंद्र फौजी, फतेहपुर से पधारे दीप चंद्र गुप्ता , औरैया के प्रशांत अवस्थी प्रखर साथ साथ मुख्य अतिथि अशोक यादव ने भी काव्य पाठ किया।
बंदा बैरागी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पुस्तक के लेखक महेश चंद्र मिश्र ने कहा कि बंदा बैरागी का जीवन हमें राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व निवछावर करने की प्रेरणा देता है। हमारे पूर्वजों ने बड़े कष्ट उठाकर के मातृभूमि व सनातन संस्कृति की रक्षा की है , इसके लिए हमें भी तन मन धन से प्रयास करना चाहिए।
इस दौरान मुख्य अतिथि अशोक यादव ने लेखक की काव्य शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कवि महेश चंद्र मिश्र की रचनाएं सोए हुए राष्ट्रपुत्रों को जगाने के लिए संजीवनी बूटी का काम करती हैं। कार्यक्रम का संचालन पुस्तक के संपादक प्रशांत अवस्थी प्रखर ने किया। इस अवसर पर ग्राम टिकूपुरा व आस पास के 2 सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!