नए संसद भवन पहुंचे PM मोदी, पूजन-हवन के साथ हुआ कार्यक्रम का आगाज

आज देश को नया संसद भवन मिलने जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। नई संसद को लेकर देश में राजनीति जोरों पर है। लगभग पूरे विपक्ष ने नई संसद के उद्घाटन के मौके से किनारा कर लिया है।

नए संसद भवन पहुंचे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन समारोह के लिए नए संसद भवन पहुंचे। समारोह की शुरुआत पूजा से होगी जो करीब एक घंटे तक चलेगी।

आज देश के लिए गौरव का विषय- मांडविया 
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आज देश के लिए गौरव का विषय है कि विश्व के सबसे पुरानी और सबसे बड़ी लोकशाही के जनप्रतिनिधियों के लिए आजादी के बाद देश में स्वयं निर्मित संसद लोकार्पित हो रही है।

विभिन्न मठों के अधिनम नए संसद भवन के लिए रवाना
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए तमिलनाडु के विभिन्न मठों के अधिनम नए संसद भवन के लिए रवाना हुए। तमिलनाडु के वेल्लकुरुचि अधिनम के 18वें पुजारी ने कहा कि भारत के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया जाएगा। स्पीकर की कुर्सी के पास ‘सेंगोल’ लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कल सभी अधिनामों को सम्मानित किया।

संसद भवन भारतीयों के लिए स्वाभिमान का प्रतीक
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल बोले आज का दिन देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी देश को नया संसद भवन सौंपने जा रहे हैं…यह संसद भवन 142 करोड़ भारतीयों के लिए स्वाभिमान का प्रतीक है।

दिल्ली की सभी सीमाएं सील
दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए, दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। डीसीपी पूर्वी दिल्ली अमृता गुगुलोत ने बताया दिल्ली पुलिस ऐसे हालात के लिए तैयार है। हमारे पास तैनात करने के लिए पर्याप्त फोर्स है। पिछली बार प्रदर्शनकारियों (किसानों के विरोध) के कारण महीनों तक सीमा बंद रही थी। हमने अपनी फोर्स को तैयार कर लिया है ताकि दोबारा ऐसे हालात पैदा न हों। हम प्रदर्शनकारियों को लौटने के लिए मनाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!