48 प्रतिशत लोगों ने माना पीएम मोदी सबसे उपयुक्त पीएम, राहुल दूसरे नंबर पर 

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल सत्ता में रहने के बाद भी प्रधानमंत्री पद के लिए देशवासियों की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे में खुलासा हुआ है कि 48 प्रतिशत से अधिक लोगों को लगता है कि मोदी पीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। मोदी के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी को 18 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया है। बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने पर कराए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 282 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसके बाद मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।सर्वे में कहा गया है कि 48.68 प्रतिशत लोगों ने मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद बताया है, इसके बाद 18.12 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन किया।
सर्वे के अनुसार, 5.43 प्रतिशत लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में पसंद किया है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 4.96 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को 2.33 प्रतिशत लोग पीएम देखना चाहते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केवल 1.09 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। हालांकि, सर्वे से पता चला है कि पिछले पांच वर्षों में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है। 2019 में 60.76 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद के लिए पहली पसंद माना। लेकिन साल 2020 में बढ़कर 62.21 प्रतिशत हो गया। हालांकि, 2022 में 50.77 प्रतिशत लोगों ने उन्हें पीएम पद के लिए समर्थन दिया।
दूसरी ओर, पिछले पांच वर्षों में राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है। 2019 में 16.78 प्रतिशत ने उन्हें पीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में देखा था। ताजा सर्वे में राहुल गांधी को 18 प्रतिशत लोगों ने शीर्ष पद के लिए समर्थन किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!