नए संसद भवन के लोकार्पण अवसर पर केंद्र सरकार लॉन्च करेगी 75 रुपए का सिक्का

नई दिल्ली । केंद्र सरकार नए संसद भवन के उद्घाटन अवसर पर 75 रुपए का सिक्का लॉन्च करेगी। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 75 रुपए का सिक्का ढालने की घोषणा की है। सिक्के पर नए संसद भवन की तस्वीर के साथ ‘संसद परिसर’ लिखा होगा। नए संसद का उद्घाटन समारोह 28 मई को आयोजित होने वाला है, इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक  75 रुपए का सिक्का 44 मिलीमीटर व्यास का होगा, जिसके किनारों पर 200 धारियां बनी होंगी।
75 रुपये के सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा और इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी कॉपर और 5-5 फीसदी निकल और जिंक धातु का मिश्रण होगा। नई संसद की तस्वीर के ठीक नीचे वर्ष 2023 भी लिखा होगा। इस सिक्के की ढलाई भारत सरकार की कोलकाता टकसाल में होगी। सिक्के के अग्र भाग के केंद्र में अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा और उसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा। सिक्के की बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा।
वहीं 75 रुपए के सिक्के की ऊपरी परिधि में देवनागरी लिपि में संसद भवन होगा और निचली परिधि में अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्पलेक्स लिखा होगा। सिक्के का डिजाइन संविधान की पहली अनुसूची में निर्दिष्ट दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में कम से कम 25 दलों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें 18 एनडीए के घटक दल और 7 गैर राजग दल हैं, जबकि 21 विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई संसद का उद्घाटन समारोह वेदों के अनुसार विभिन्न अनुष्ठानों का गवाह बनेगा। उद्घाटन समारोह दोपहर करीब 12 बजे शुरू होगा, हालांकि अनुष्ठान सुबह 7:30 से ही शुरू हो जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घोषणा कर चुके हैं कि नए संसद भवन में ऐतिहासिक राजदंड ‘सेंगोल’ को रखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन के निर्माण में शामिल करीब 60 हजार श्रमिकों को सम्मानित करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!