मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन दोनों में बदलाव की तैयारी

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के भाजपा संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी की जा रही है। संभवत 30 मई को राज्यवार संगठन में बदलाव की घोषणा कर दी जाएगी। । केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सत्ता और संगठन में चुनाव के 6 महीने पहले बदलाव को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अब इस मामले को जल्द से जल्द सुलझा लेना चाहता है। 
सबसे ज्यादा खराब स्थिति भाजपा संगठन में मध्यप्रदेश में देखने को मिल रही है। यहां पर सत्ता और संगठन के बीच में कोई समन्वय नहीं है। वहीं भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में वर्तमान नेतृत्व को लेकर भारी विरोध है। इसको देखते हुए मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन दोनों में ही बड़े परिवर्तन की संभावना के संकेत मिल रहे है। 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बदले जाने तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को हटाकर उनके स्थान पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर,पिछले 3 दिनों से नई दिल्ली में विचार-विमर्श चल रहा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार अभी सारा संगठन 28 मई को संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह की तैयारियों में लगा है। ऐसी स्थिति में 30 मई के आसपास उपरोक्त चारों राज्यों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए जाने की संभावना व्यक्त की गई है। 
पिछले विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की पराजय हुई थी। मध्यप्रदेश में दलबदल होने के बाद भाजपा की सरकार बन गई थी। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अभी भी कांग्रेस की सरकारें हैं इस बार इन तीनों राज्यों को जीतने के लिए भाजपा कोई भी रिस्क लेने के लिए तैयार नहीं है। मध्यप्रदेश में विशेष रूप से संगठन और सत्ता के नए चेहरे के साथ चुनाव मैदान में जाने की तैयारी की जा रही है। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!