एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, जानें पास प्रतिशत और टॉपर

मध्य प्रदेश बोर्ड  ने 25 मई गुरुवार को 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर के साथ लॉग इन करना होगा। इस साल एमपी में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जिनका रिजल्ट बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है।

10वीं की परीक्षा में कुल 946335 परीक्षार्थी शामिल हुए. नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 815364 है। 63.29 प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी पास हुए। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 60.26 एवं नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47 रहा है। 

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के आंकड़े

  • कक्षा 12 में पंजीकृत छात्रों की संख्या- 729426
  • कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या -727044
  • कक्षा 12वीं में पास छात्र 401366
  • कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत: 55.28 रहा है

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के आंकड़े

  • कक्षा 10 में पंजीकृत छात्रों की संख्या- 820014
  • कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या – 815364
  • कक्षा 10वीं में पास छात्र 515955
  • कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत: 63.29 रहा है

10वीं और 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। 10वीं का परीक्षा परिणाम 63.29% रहा है। छात्रों में 60.26% रहा और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47% रहा है। वहीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम 55.28% रहा। लड़के 52% सफल रहा। 58.75 फीसदी छात्राएं सफल रहीं।

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में नंदानगर इंदौर की रहने वाली मृदुल पाल ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इंदौर की प्राची गढ़वाल, सीधी की कीर्तिप्रभा मिश्र और नरसिंहपुर की स्नेहा लोधी हैं। जबकि तीसरे स्थान पर उमरिया से अनुभव गुप्ता, अकोदिया से अभिषेक परमार, टीकमगढ़ से उन्नति अग्रवाल, छतरपुर की आस्था सिंह राजपूत, डबरा की राधा साहू, ग्वालियर की सुदीक्षा कटारे और बालाघाट की प्रिया ठाकरे हैं।

एमपी बोर्ड 12वीं कला संकाय में मौली नेमा ने टॉप किया है। गणित और विज्ञान में नारायण शर्मा, कॉमर्स में प्रिंसी खेमसारा, बायोलॉजी में विकास द्विवेदी ने टॉप किया है। शिक्षा मंत्री ने सभी टॉपरों को बधाई दी है। 

एमपी बोर्ड 10 वीं में इंदौर के मृदुल पाल ने प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर प्राची गड़वाल रहीं, कृति प्रभा, स्नेहा लोधी रही।

एमपी बोर्ड 10वीं में 63.29 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। वहीं 12वीं में 55.28 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!