धमाकों से थर्राया कीव, इमारत में लगी आग

कीव। कीव में गुरुवार को तड़के धमाकों की तेज आवाज सुनाई दी। शहर के सैन्य प्रशासन ने बताया कि विस्फोट के बाद गिरे मलबे से एक गैर-आवासीय इमारत में आग लग गई। प्रशासन ने कहा कि रूस द्वारा किए गए हमलों से हुआ नुकसान अभी स्पष्ट नहीं है, न ही हताहतों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी मिली है। रूस ने इस माह में नौवीं बार कीव को निशाना बनाया है। कैस्पियन क्षेत्र के रणनीतिक बमवर्षकों ने संभवतः क्रूज मिसाइलों से इन हमलों को अंजाम दिया।
रूस के टोही विमानों ने कीव के ऊपर उड़ान भी भरी। कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेर्ही पोपको ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, हमलों के बाद दुश्मन की सभी मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया। पोपको ने बताया कि धमाकों के बाद मलबा दो जिलों में गिरा और एक गैराज परिसर में आग लग गई, जिस पर जल्द काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि धमाकों में हताहत लोगों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी देशों द्वारा उपलब्ध कराए गए अत्याधुनिक हथियारों से और मजबूत हुई यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने इस हफ्ते की शुरुआत में रूस की ओर से कीव पर बड़े पैमाने पर किए गए हवाई हमलों को नाकाम करते हुए उसकी सभी मिसाइलों को मार गिराया था। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!