इमरान खान के घर में 40 आतंकी ‎छिपे होने का दावा, आर्मी ने घेरा इलाका

लाहौर । पाकिस्तान आर्मी द्वारा इमरान खान के घर में आतंकी ‎‎छिपे होने का दावा ‎किया जा रहा है, इसे लेकर पूरे इलाके में सेना तैनात कर दी है। वहीं पंजाब प्रांत की अंतरिम सरकार ने मांग की है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लाहौर के ज़मान पार्क स्थित अपने आवास पर शरण लेने वाले 30 से 40 आतंकवादियों को सौंप दें। इधर इमरान खान ने पलटवार किया और अधिकारियों से सर्च वारंट के साथ आने को कहा और इसे अपने घर पर धावा बोलने के बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह भी किया है। वहीं लाहौर पुलिस ने पीटीआई के सुप्रीमो इमरान के आवास को किले में तब्दील कर दिया है। उनके जमान पार्क स्थित घर की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है। पाकिस्तानी मी‎डिया के अनुसार जमान पार्क की ओर जाने वाली सड़कों पर पंजाब पुलिस की भारी टुकड़ी तैनात की गई है। वहीं कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन रजा नकवी ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक इमरान खान को 30 से 40 आतंकवादियों को सौंपने का अल्टीमेटम जारी किया। पंजाब पुलिस ने फिर से जमान पार्क तक जाने वाले रास्ते को चारों तरफ से बंद कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान गुरुवार को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की अदालत में पेश नहीं हो सकते हैं।
गौरतलब है ‎कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख को एनएबी ने समन के जरिए इस्लामाबाद की अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। इससे पहले, पंजाब के कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने दावा किया था कि इमरान खान के लाहौर आवास पर कुछ 30 से 40 आतंकवादी छिपे हुए थे और उन्हें उन्हें सौंपने या कड़ी कार्रवाई का सामना करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। आमिर मीर ने कहा था कि हमें एक खुफिया रिपोर्ट मिली है कि लगभग 30 से 40 आतंकवादी, जो 9 मई को सैन्य प्रतिष्ठानों, विशेष रूप से लाहौर कॉर्प्स कमांडर हाउस पर हमला करने में शामिल थे, इमरान खान के ज़मान पार्क आवास पर छिपे हुए हैं। हम इमरान खान और उनकी पार्टी को उन्हें पुलिस को सौंपने या कड़ी कार्रवाई का सामना करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!