सतर्क हुई कांग्रेस, अपने सामने कराएगी ईवीएम की जांच 

भोपाल । नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव  के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस सतर्कता बरत रही है। मतदाता सूची के सत्यापन के साथ ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जांच अपने सामने राएगी।
इसके लिए प्रदेश कांग्रेस संगठन ने सभी जिला अध्यक्ष और विधायकों को निर्देश दिए हैं कि ईवीएम की जांच के समय वे कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से मौजूद रहें, जिन्हें चुनाव कार्य का अनुभव रहा हो। चुनाव के लिए नई ईवीएम भेजी जा रही हैं। जो मशीनें आ चुकी हैं, उन मशीनों की जांच का काम जिला मुख्यालयों पर चल रहा है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद फिर से ईवीएम की जांच होगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मप्र विधानसभा चुनाव के लिए नई ईवीएम का आना शुरू हो चुका है। इन्हें भंडार गृह में रखने से पहले जांच कराई जा रही है। पारदर्शिता के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इसकी सूचना भी दी गई है ताकि वे अपना प्रतिनिधि भेजना चाहें तब भेज सकते हैं।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से चुनाव कार्यों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने बताया कि हमने सभी जिला अध्यक्षों और विधायकों से कहा है कि वे चुनाव कार्यों को लेकर सतर्क रहें। उधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम चरण की जांच के लिए कार्यशाला कर रहा है, ताकि संबंधित अधिकारियों को पता रहे कि उन्हें क्या-क्या सावधानियां रखनी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!