सागर में बनेगा लवकुश मंदिर, शिवराज ने की घोषणा, सरकार देगी 10 करोड़

सागर: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सागर में आयोजित कुशवाहा महासभा के सम्मेलन में दो बड़ी घोषणाएं की हैं। एक तो प्रदेश में कुशवाहा कल्याण बोर्ड का गठन होगा तो दूसरा सागर में भगवान ‘लवकुश’ का 10 करोड़ की लागत से मंदिर बनेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र में जल्द ही कुशवाहा कल्याण बोर्ड गठित करने और भगवान श्रीराम के पुत्र ‘लवकुश’ का सागर में मंदिर बनाने की घोषणा की है। वे रविवार को सागर में कुशवाहा महासभा के सम्मेलन में शामिल होने सागर आए थे।

सागर जिले में करीब 860 करोड़ की लागत तैयार होने वाली तीन समूह नलजल परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं कुशवाहा महासभा का संभाग स्तरीय सम्मेलन सागर में आयोजित किया गया था। इसमें शिरकत करने के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सागर आए थे। दोपहर में पीटीसी ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि सागर में 10 करोड़ की लागत से लवकुश मंदिर बनेगा, मंदिर के साथ ही सामुदा​यिक धर्मशाला का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा कुशवाहा समाज के विकास व उत्थान के लिए प्रदेश में कुशवाहा समाज कल्याण बोर्ड का गठन करेंगे, इसका अध्यक्ष समाज से ही होगा और उसे मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।

कर्ज पर ब्याज माफी अभियान की शुरूआत भी की गई है
सीएम शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों के कर्ज की ब्याज माफी हम करेंगे। आज से इसकी शुरूआत कर दी गई है। किसानों का ब्याज माफ किया जाए, इसकी भरपाई सरकार करेगी। कुशवाहा समाज के बारे में उन्होंने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त, सम्राट अशोक जैसे महान शासक समाज ने दिए हैं। देश भगवान श्रीराम की परंपरा को मानता है, हम उनकी वंश परम्परा से हैं, यह गर्व की बात है। सागर में लवकुश का मंदिर बनाया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    जैन परिवार के पांच सदस्यों की एक साथ निकली अर्थी, लोगों की आंखों में थम नहीं रहे थे आसूं

    सागर-दमोह सड़क मार्ग पर हुए सड़क हादसे ने सागर वासियों को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में जिले के परसोरिया निवासी एक जैन परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत…

    सागर में गाय को बचाने के दौरान शराब से भरा ट्रक पलटा, लूटने के लिए खाली बोतलें लेकर पहुंचे लोग, शहडोल में सोन नदी में बही liquor की बोतलें

    सागर/शहडोल।  मध्य प्रदेश के सागर जिले में बड़ा हादसा हो गया। गाय को बचाने के चक्कर में शराब से भरा ट्रक पलट गया। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय लोगों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!