सगाई में दिखा परिणीति और राघव का रॉयल लुक, आउटफिट की हो रही तारीफ

इतने दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो गई। काफी लंबे समय से दोनों की सगाई की बातें चल रहीं थीं। अदाकारा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली में धूमधाम से हुई। इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। बीती शाम जैसे ही दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की फोटोज अपलोड की, लोगों ने उस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया।

हर कोई राघव और परिणीति की फोटोज पर कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहा था। सगाई के बाद दोनों ने मीडिया के सामने आकर जमकर पोज भी दिए। दोनों सगाई के आउटफिट में काफी प्यारे लग रहे थे। दोनों ने बेहद ही लाइट रंग का आउटफिट पहना था, जिसमें उनका लुक काफी रॉयल लग रहा था। अगर आप इनके आउटफिट के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Parineeti Chopra Raghav chadha Engagement look see photos

एक्ट्रेस ने शेयर की फोटोज

एक्ट्रेस ने बीती शाम सगाई की फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि, ‘जिस पल का मुझे इंतजार था… और मैंने हां कह दी‘। तस्वीरों के आने के बाद लोग कपल को बधाई देने लगे। दोनों ने सगाई के दिन पेस्टल रंग के आउटफिट पहन कर मैचिंग की थी। सगाई में दोनों का ही लुक काफी रॉयल लग रहा था। 

Parineeti Chopra Raghav chadha Engagement look see photos

किसने डिजाइन किया था एक्ट्रेस  का आफटफिट

अपनी सगाई के लिए एक्ट्रेस ने इस आईवरी कलर के पैंट सूट को चुना था। इस आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस की सगाई वाली ड्रेस पर काफी हैवी एंब्रायडरी की गई थी। जिस वजह से इसका लुक बेहद प्यारा लग रहा था। परिणीति ने जो दुपट्टा कैरी किया था, उस पर भी हैवी एंब्रायडरी वर्क किया गया था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी पहनी थी। एक्ट्रेस ने सगाई के दिन ग्लोसी मेकअप कैरी किया था। 

Parineeti Chopra Raghav chadha Engagement look see photos

अचकन में सांसद का क्लासी लुक

वहीं अगर बात करें राघव के लुक की तो आप सांसद राघव चड्ढा भी आईवरी कलर की अचकन ड्रेस में दिखाई दिए। इस लुक में वो बेहद ही स्मार्ट लग रहे थे। राघव चड्ढा की ड्रेस को उनके अंकल पवन सचदेवा ने डिजाइन किया है। विज्ञापन

Parineeti Chopra Raghav chadha Engagement look see photos

इंगेजमेंट रिंग की फ्लॉन्ट

इस सेरेमनी के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए कईं तस्वीरें शेयर की। परिणीति चोपड़ा को राघव ने सगाई में एक सटल सॉलिटेयर पहनाया था। वहीं एक्ट्रेस ने आप सांसद को गोल्ड बैंड पहनाया था। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!