सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए पांच सीटें रिजर्व

भोपाल:राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियमों में संशोधन कर दिया है। अब प्रदेश के सरकारी विद्यालयों से नौवी से बारहवी तक परीक्षा नियमित विद्यार्थी के रुप में उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए अब सभी शासकीय और निजी महाविद्यालयों में एमबीबीएस, बीडीएस डिप्लोमा और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांच सीटे आरक्षित रहेंगी।

तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग ने इसके लिए नियमों में संशोधन कर दिया है। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने शासकीय विद्यालयश् में कक्षा छटवी से बारहवी तक नियमित अध्ययन कर परीक्षा उत्तीर्ण की है अथवा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के माध्यम से प्रवेश के आधार पर कक्षा एक से आठवी तक निजी विद्यालयों में अध्ययन करने के बाद शासकीय विद्यालय में कक्षा नौवी से बारहवी तक नियमित अध्ययन कर परीक्षा उत्तीर्ण की हो उन्हें  एमबीबीएस और बीडीएस डिप्लोमा, स्नातकोत्तर पाठयक्रम में पांच स्थानों पर प्रवेश दिया जाएगा।

 महिला अभ्यर्थियों के लिए सभी महाविद्यालयों में तीस सीटे आरक्षित रहेगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सभी महाविद्यालयों में पांच सीटे आरक्षित रहेंगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अभ्यर्थी के लिए एमबीबीएस और बीडीएस में केवल सरकारी महाविद्यालयों में तीन सीटे रहेंगी। सैनिक श्रेणी के अभ्यर्थी के लिए एमबीबीएस और बीडीएस में केवल सरकारी महाविद्यालय में तीन सीटें रहेंगी। शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए एमबीबीएस और बीडीएस पाठयक्रमों में सभी शासकीय और निजी महाविद्यालयों में पांच सीटें आरक्षित रहेगी।

 इसके लिए शासकीय विद्यालय के विद्यार्थी श्रेणी का लाभ लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला संयोजक और सहायक आयुक्त द्वारा जारी किया गया प्रमाणपत्र जिसमें यह उल्लेख होगा कि अभ्यर्थी नये प्रवेश नियम दो ब की अपेक्षा पूरी करता है प्रस्तुत करना होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!