शिवराज को आ रही कुर्सी की याद:मुख्यमंत्री कमलनाथ

छिंदवाड़ा. दावोस से लौटकर शुक्रवार को सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवराज को किसी की नहीं बल्कि कुर्सी की याद आ रही है। इसलिए अब वह झुग्गी झोपड़ी वालों को याद कर रहे हैं। सीएम ने कहा किसानों के नाम पर जिन्होंने घोटाला किया है, उन पर एफआईआर होगी।

किसानों के नाम पर सहकारी बैंकों में सबसे अधिक घोटालों की शिकायतें मिल रही हैं। जिन किसानों ने ऋण नहीं लिया है, उनके नाम पर भी कर्ज लेने वालों की सूची में शामिल है। सहकारी बैंकों से मिलीभगत करके ये घोटाले किए गए हैं। इसलिए मामले की जांच कराएंगे और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। ये घोटाले पिछली सरकार के कार्यकाल में हुए हैं। किसानों के नाम पर ऐसे लोगों ने कर्ज लिया है, जो इसके हकदार ही नहीं थे। जो व्यक्ति है ही नहीं, उसके नाम पर ऋण ले लिया गया। किसानों को इसका पता तब चला जब उनके पास बैंकों से लोन रिकवरी के नोटिस पहुंचे। 

ओला प्रभावित फसलों का सर्वे होगा 
कमलनाथ ने कहा है कि ओला से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर किसानों को हर संभव राहत दी जाएगी। एक हफ्ते के लिए दावोस में हुए विश्व आर्थिक सम्मेलन में भाग लेकर लौटे मुख्यमंत्री कमलनाथ दो दिन छिंदवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। वह गणतंत्र दिवस के दिन ध्वजारोहण भी यहीं करेंगे। 

cm kamalnath

मप्र में बनेगा निवेश का नया इतिहास 
किसी प्रदेश में निवेश विश्वास के साथ आता है। मुझे उम्मीद है कि मप्र में निवेश का नया इतिहास शुरू होने वाला है। प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर सीएम ने कहा प्रियंका जी के आने से पार्टी को एक नई ताकत मिली है। राजनीति मे आने के लिए सब स्वतंत्र हैं और आगे का रास्ता जनता तय करेगी। कमलनाथ ने कटाक्ष किया कि पता नहीं इससे भाजपा को क्यों दर्द हो रहा है।

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!