रिसीविंग एरिया में टीडीआर के संबंध में बैठक संपन्न


इंदौर 30 सितम्बर,2019
निवेश क्षेत्र में मध्यप्रदेश हस्तांतरणीय विकास अधिकार नियम 2018 के प्राप्ति क्षेत्र के चयन हेतु आज संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव, आयुक्त नगर निगम श्री आशीष सिंह, मुख्य कार्यपालिक अधिकारी स्मार्ट सिटी सुश्री अदिति गर्ग, मुख्य कार्यपालिक अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण श्री विवेक श्रोत्रिय, एयरपोर्ट डायरेक्टर श्रीमती आर्यमा सान्याल, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा स्थानीय इंजीनियर्स, टाउन प्लानर्स, आर्किटेक्ट, क्रेडाई एवं शैक्षणिक संस्था तथा स्थानीय एनजीओ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। शासन के द्वारा प्रस्तावित मध्यप्रदेश हस्तांतरणीय विकास अधिकार नियम 2018 में प्राप्ति क्षेत्र की अधिसूचना जारी करने से पहले प्राप्ति क्षेत्रों के चयन हेतु यह बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक में बताया गया कि निवेश क्षेत्र में सरकार एवं उपक्रमों के द्वारा लोक परियोजनाएं प्रस्तावित किये जाने पर प्राप्ति क्षेत्र में विकास अधिकार प्रमाण पत्र का उपयोग किया जा सकता है। बैठक में उत्पादन क्षेत्र के संबंध में विस्तार से नियमों के बारे में अवगत कराते हुए विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यत: एयरपोर्ट डायरेक्टर श्रीमती आर्यमा सान्याल द्वारा अवगत कराया गया कि एयरपोर्ट के फनल एरिया को ध्यान में रखा जाए, ताकि उक्त क्षेत्र में ऊंचे भवनों के संबंध में निर्णय लिया जा सके। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि प्राप्ति क्षेत्र के विकास अधिकार नियम को इस प्रकार से बनाया जाए कि उनके वर्तमान नियमों के साथ उनका कोई विरोधाभास न रहे। प्राप्ति क्षेत्र घोषित करते समय पर्यावरण के प्रभाव को भी ध्यान में रखा जाए, ताकि नगर का विकास नियोजित रूप से हो सकें। प्राप्ति क्षेत्र नगर में एक से अधिक स्थानों पर अंकित किया जाए तथा उत्पादन क्षेत्र एवं प्राप्ति क्षेत्र का आपस में अनुपात इस प्रकार होना चाहिए कि, मार्केट में एक संतुलन बना रहे।
बैठक में यह भी बिन्दु उठाया गया कि शहर में मैकेनाइज्ड कार पार्किंग के नियमों को जल्दी से जल्दी लागू किया जाये, तभी मध्यप्रदेश हस्तांतरणीय विकास अधिकार नियम 2018 में अतिरिक्त बिल्ट अप एरिया प्लान को लागू करने में सफलता मिल पाएगी। संभागायुक्त द्वारा सुझाया गया कि प्राप्ति क्षेत्र में मार्ग के दोनों तरफ का क्षेत्र चयनित होना चाहिये, ताकि मार्ग के दोनों तरफ के लोगों को बराबर लाभ मिल सकें। संभागायुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि वे अपने सुझाव आगामी तीन-चार दिन में संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश इंदौर कार्यालय को उपलब्ध करायें, ताकि प्राप्ति क्षेत्र का प्रस्ताव शासन को शीघ्र भेजा जा सकें।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!