अधिकारी मोबाइल एप्प के माध्यम से करेंगे राशन दुकानों का निरीक्षण

राशन दुकानों के निरीक्षण के समय की लाइव लोकेशन भी होगी एप्प में दर्ज
इंदौर 30 सितम्बर 2019
इंदौर जिले में राशन दुकानों के निरीक्षण के लिये अभिनव पहल करते हुए एक मोबाइल एप्प तैयार किया गया है। इस मोबाइल एप्प के माध्यम से अधिकारी अब माह में एक बार उन्हें आवंटित राशन की दुकानों का निरीक्षण करेंगे। इस एप्प के माध्यम से निरीक्षण के समय की लाइव लोकेशन भी एप्प में दर्ज होगी। अधिकारियों को मौके से ही निरीक्षण की रिपोर्ट इस एप्प में दर्ज करना होगी। यह एप्प कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव की पहल पर तैयार किया गया है। इस एप्प का विमोचन भी आज उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में किया।
मोबाईल एप्‍प का प्रजेंटेशन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी इंदौर सुश्री सुनीता जैन द्वारा दिया गया। मोबाईल एप्‍प के बारे में जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एल. मुजाल्दा ने जानकादी दी। सभी अधिकारियों को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा मोबाईल एप्‍प से उचित मूल्य दुकान की जांच की जाएगी। यदि दुकान में अनियमितताएं पाई जाती है तो उसका साक्ष्य के रूप में अलग से पंचनामा, बयान एवं अन्य दस्तावेज जांचकर्ता अधिकारी द्वारा एकत्रित किया जाकर प्रतिवेदन के साथ संलग्न किये जायेंगे। जिससे प्रकरण न्यायालय में स्थिर रहें। इस कार्यशाला में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 की कंडिका 14 में उचित मूल्य दुकान के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत जिले की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों की माह में एक बार आवश्यक जांच मोबाईल एप्‍प के माध्यम से राजस्व, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा उचित मूल्य दुकान के कारोबार स्थल पर जाकर की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!