नहीं मानेंगे पूर्व मंत्री दीपक जोशी, कांग्रेस ने मौका दिया तो शिवराज को बुधनी में देंगे चुनौती

पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी 6 मई को कांग्रेस ज्वाइंन करेंगे। दीपक जोशी ने भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ की तारीफ की। जोशी ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। यदि पार्टी लड़ाएंगी तो शिवराज सिंह के खिलाफ बुदनी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। दीपक जोशी ने बातचीत में कई खास सवालों के जवाब दिए।
 
सवाल- आप कांग्रेस में जाने का ऐलान करने के बाद फोन बंद करके बैठ गए?

जवाब- मेरे पास लगातार भाजपा और आरएसएस से फोन आ रहे थे। इसलिए मैंने फोन बंद किया था। मैंने कोई गलत काम नहीं किया कि मुझे किसी का भय हो।

सवाल- आप कांग्रेस कब ज्वाइंन कर रहे हैं?
जवाब- मैं 6 मई को भोपाल आ रहा हूं। अपने बंगले से पिता की तस्वीर लेकर सादगी पूर्ण तरीके से कमलनाथ जी के बंगले तक जाऊंगा। कोई बैंड बाजा या दिखावा नहीं। मेरे पिता ईमानदारी और सादगी के साथ रहे। उसी तरह कांग्रेस पार्टी ज्वाइंन करूंगा। मेरे साथ मेरे कुछ समर्थक रहेंगे।  

सवाल- आचानक पार्टी छोड़ने का निर्णय। ऐसा क्या हो गया?
जवाब- देखिए, मेरे पिता मुख्यमंत्री रहे। भोपाल से सांसद रहे। वहां से वोटर रहे। उनके नाम पर कुछ नहीं। उनका स्मारक बनाने की मांग की तो कमलनाथ जी ने पूछा बताइए कहां जमीन चाहिए। हाटपिपलिया में तीन महीने में जमीन का आवंटन कर दिया। शिवराज जी को 30 महीने स्मारक की स्वीकृति देने में लग गए।

सवाल- ऐसा कहा जा रहा है कि आप चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी ज्वाइंन कर रहे?
जवाब- मैं कांग्रेस से चुनाव नहीं लड़ूंगा। यदि पार्टी टिकट देती है तो शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुदनी से चुनाव लड़ने को तैयार हूं।

सवाल- भ्रष्टाचार को लेकर आपने शिकायत की थी? उस बारे में आपका क्या कहना है?
जवाब- मैंने शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मेरे पिताजी मुख्यमंत्री, सांसद रहे। तीन कमरे के मकान के अलावा उनके पास कुछ नहीं रहा। मैं पूर्व मंत्री रहा हमारी जमीन एक इंच नहीं बढ़ी। इन लोगों की संपत्ति कैसे बढ़ रही है। एसी कमरों में बैठें हैं, बड़ी-बड़ी गाड़ियां ले लीं। यह सब कहां से आ रहा है। 

सवाल- भोपाल में सरकारी आवास खाली करने को लेकर चर्चा है?
जवाब- मेरे बड़े भाई प्रकाश जोशी विकलांग हैं। पिता जी चाहते थे कि वह इलाज के लिए भोपाल में रहे। उनके नाम पर ही बंगला आवंटित हैं। मैंने अपना सामान बाहर निकाल लिया है। अब मैं उस बंगले के अंदर भी नहीं जाऊंगा। 6 तारीख को अपना सामान गेट से लेकर ही जाऊंगा।

सवाल- आपको पार्टी की तरफ से मनाने के प्रयास किए जा रहे है? किन किन के फोन आपके पास आए?
जवाब- देखिए, मैं कल रघुनंदन शर्मा जी से मिला। उन्होंने संगठन की विचारधारा के साथ रहने के लिए कहा। मैंने उनसे साफ कहा कि अब संगठन में विचाराधारा बची कहां है। पिछली बार भी उन्होंने मुझे रोक लिया था। यहां ऐसी कमरे में लोग बैठते हैं। कार्यकर्ताओं की सुनते नहीं हैं। पार्टी में अब विचाराधारा गौण हो गई हैं। मुझे शिवराज सिंह चौहान के फोन आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर ने संपर्क किया। आज सुबह कैलाश विजयवर्गीय जी ने बात की। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े संतोष शर्मा के माध्यम से मुरलीधर राव ने बातचीत करने को कहा। अब कुछ नहीं हो सकता।  

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!