इंदौर:2 अक्टूबर को व्यापक स्तर पर मनाई जायेगी गांधी जयंती : कलेक्टर लोकेश जाटव

जिले में 2 अक्टूबर को व्यापक स्तर पर मनाई जायेगी गांधी जयंती
कलेक्टर द्वारा समाजसेवी और स्वयं सेवी संगठनों से भाग लेने की अपील

इंदौर 30 सितम्बर,2019
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव की अध्यक्षता में टीएल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री जाटव ने सभी विभागीय अधिकारियों को टीएल, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का 15 दिन में निराकरण के सख्त निर्देश दिये। प्रकरणों में विलंब करने वाले अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जायेगी।
जिले में दो अक्टूबर को व्यापक स्तर पर गांधी जयंती मनाई जायेगी। इस दिन गांधीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस दिन मुख्य रूप से सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन एवं सभा आयोजित की जायेगी। कलेक्टर द्वारा जिले के समाजसेवी और स्वयं सेवी संगठनों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार करने के लिये आज कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में अपर कलेक्टर द्वय श्री अजय देव शर्मा तथा श्री बीबीएस तोमर मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि 2अक्टूबर को सुबह 7 बजे आरएनटी मार्ग स्थित हिन्दी साहित्य समिति भवन प्रागंण से प्रभात फेरी निकाली जायेगी। यह रैली नेहरू प्रतिमा, छोटी ग्वालटोली, सरदार पटेल प्रतिमा, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय भवन के सामने तथा गांधी प्रतिमा होते हुये रवीन्द्र नाट्य गृह परिसर में समाप्त होगी। इस अवसर पर रवीन्द्र नाट्य गृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन एवं सभा भी आयोजित की जायेगी। इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेगी। कार्यक्रम में शहर के स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थी, संस्कृतिकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य नागरिक हिस्सा लेंगे। बैठक को अपर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना और अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े ने भी संबोधित किया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री पवन जैन भी मौजूद थे।
बताया गया कि जिले में इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों के आयोजन का सिलसिला शुरू होगा। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को बच्चों और युवाओं, विद्यालयों और महाविद्यालयों की भागीदारी के साथ गांधीजी के विचारों, आदर्शों और प्रेरणाओं पर आधारित चित्रकला, निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता, गांधी क्विज, विचार, गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कुटीर उद्योग पर केंद्रित प्रदर्शनियों आदि का आयोजन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहर के स्वयंसेवी संगठनों, समाजसेवी संगठनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!