‘महाराष्ट्र की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव’: पवार के NCP प्रमुख पद से इस्तीफा देने पर बोली BJP

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार दोपहर एलान किया था कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने पद से इस्तीफा देने की बात कही, जिसके बाद भाजपा ने राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना जताई है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। काफी दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल चल रही है। कुछ बातचीत चल रही है। यह उसी का नतीजा है। घोष ने कहा कि एनसीपी का अस्तित्व संकट में है, शरद पवार अपनी सत्ता खो रहे हैं। जिस तरह से पवार पावर लेकर चल रहे थे, वो पावर अब खतरे में है। महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि वहां जिस आधार पर लोगों ने वोट दिया था, उसी को देखते हुए राजनीति हो रही है।

गौरतलब है, मंगलवार दोपहर को शरद पवार ने एलान किया था कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने पद से इस्तीफा देने की बात भी कही। पवार ने कहा था कि अब मैं चाहता हूं कि एनसीपी की जिम्मेदारी कोई और संभाले। मैंने कई साल तक पार्टी की जिम्मेदारी संभाली है और अब पार्टी का नेतृत्व नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे, लेकिन पार्टी अध्यक्ष पद से रिटायर होना चाहते हैं।

पवार ने कार्यक्रम में मौजूद 600 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि इतने लंबे करियर के बाद व्यक्ति को रुकने के बारे में भी सोचना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह सक्रिय राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। 

इस घोषणा से राकांपा कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया और आत्महत्या की धमकी दी। वहीं पवार के भतीजे अजीत ने कहा था कि राकांपा प्रमुख को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने में दो से तीन दिन लगेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!