जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आरबी राजोदिया संयुक्त संचालक उद्यानिकी जबलपुर संभाग को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने एक नर्सरी संचालक से उनकी नर्सरी से सप्लाई किए गए पौधों के बिल 25 लाख को निकलवाने के एवज में एक लाख रुपए मांगे थे। नर्सरी संचालक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस को की, जिसके बाद टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया। इतनी बड़ी रिश्वत की मांग का यह बड़ा मामला है। आरबी राजोदिया पर कार्रवाई जारी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









