कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन को अयोग्य घोषित करने में लगी BJP, डीके शिवकुमार का आरोप

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापटक जारी है। ऐसे में सभी पार्टी के नेता एक दूसरे पर तीखे बयानबाजी करने का एक अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार का कहना है कि भाजपा के नेता उन पर झूठे भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। वहीं वह कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन को अयोग्य घोषित करने की कोशिश में लगे हैं। 

कमीशन लेने के आरोप से इनकार

शिवकुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 40 फीसदी कमीशन की बात तो दूर रही मुझे कभी कोई कमीशन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि शोभा करंदलाज, मदल विरुपाक्षप्पा, यतनाल, गुलिहट्टी शेखर, केएस ईश्वरप्पा और कई अन्य भाजपा नेता मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। यह सभी बीएस येदियुरप्पा को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य का चुनाव सिर्फ 40 फीसदी भ्रष्टाचार पर नहीं टिका है। इस चुनाव में और भी कई मुद्दे शामिल हैं। 

सीएम भी उम्मीदवारों को अयोग्य ठहराने में लगे

वहीं, उन्होंने भाजपा की कानूनी टीम और मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन को अयोग्य घोषित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से सीएम के कॉल रिकॉर्ड को इकट्ठा करने का अनुरोध किया। शिवकुमार ने कहा कि सावदत्ती में भी ऐसा ही हुआ है। सीएम ने खुद अधिकारियों को फोन किया है।

कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि मेरे कई बार नामांकन दाखिल करने के बाद भी उन्होंने मेरे मामले में कैसे कार्रवाई की यह सभी ने देखा है। उन्होंने मेरे आवेदन को भी अयोग्य ठहराने की कोशिश की। इतना ही नहीं सीएम कार्यालय खुद कदाचार में भाग ले रहे हैं।

हम हार नहीं मानेंगे

शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी जितना भी जोर लगा ले। हम हार नहीं मानेंगे। चित्तपुर एक महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है। हमारी पार्टी में तीन  बार के पूर्व विधायक विश्वनाथ पाटिल भी शामिल हो रहे हैं। वहीं, अरविंद चौहान भी हमारे साथ खड़े होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!