मुंबई के बाद एपल का दूसरा स्टोर दिल्ली में खुलेगा,CEO टिम कुक आज खुद गेट खोलेंगे

दिल्ली : भारत में एपल का दूसरा ऑफिशियल स्टोर आज साउथ दिल्ली के साकेत में ओपन होगा। CEO टिम कुक कंपनी के दूसरे स्टोर के दरवाजे सुबह 10 बजे ओपन करेंगे। इससे पहले उन्होंने एपल का पहला फ्लेगशिप रिटेल स्टोर मुंबई में 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे ओपन किया था।

मुंबई BKC रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में ये स्टोर बनाया गया है। एपल के अभी 25 देशों में कुल 551 स्टोर हैं। दिल्ली के साकेत में एपल का एक और स्टोर ओपन होने के बाद इसकी संख्या बढ़कर 552 हो जाएगी।

दिल्ली का फर्स्ट फ्लोर स्टोर मुंबई के फ्लैगशिप स्टोर से बहुत छोटा है, लेकिन इसमें सभी एपल प्रोडक्ट को शोकेस किया जाएगा। सभी एपल फैसिलिटीज की तरह, भारत में एपल साकेत के ऑपरेशन 100% रिन्यूएबल एनर्जी पर होंगे और ये कार्बन न्यूट्रल हैं।

एपल के ऑफिशियल रिटेल स्टोर्स को अपने प्रीमियम कस्टमर एक्सपीरियंस के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इसके अलावा भी इन स्टोर्स की कई सारी खूबियां हैं। ऐसे में यहां हम एपल स्टोर की 5 बड़ी बातें और 5 जरूरी सवालों के जवाब दे रहे हैं।

सबसे पहले एपल BKC स्टोर के बारे में जानें.
एपल के दिल्ली आउटलेट को एपल साकेत नाम दिया गया है। ये साउथ दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी करीब 16 किलोमीटर है। इस स्टोर का डिजाइन दिल्ली के कई गेट से इंस्पायर है। हर महीने का किराया 40 लाख रुपए है।

एपल स्टोर की 5 बड़ी बातें

  • सुपर लार्ज स्टोर: ऑफिशियल स्टोर काफी बड़े होते हैं। इसमें भीड़ होने पर भी किसी भी प्रोडक्ट को देखने के लिए थोड़ा भी इंतजार नहीं करना पड़ता।
  • यूनीक डिजाइन: एपल स्टोर का यूनीक डिजाइन होता है। मुंबई स्टोर का डिजाइन शहर की काली-पीली टैक्सियों से इंस्पायर है। न्यूयॉर्क स्टोर क्यूब शेप का है।
  • तुरंत बिलिंग: प्रोडक्ट खरीदने के बाद बिलिंग के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं। एपल स्टोर के एम्प्लॉइज बिलिंग के लिए मोबाइल पेमेंट टर्मिनल साथ रखते हैं।
  • डिवाइस कॉन्फिगर: मैकबुक या आईमैक जैसे प्रोडक्ट को आप अपने हिसाब से कॉन्फिगर करा सकते हैं। रिसेलर्स के पास इस तरह की सर्विस नहीं मिलती थी।
  • बेहतर ट्रेड-इन वैल्यू: ये स्टोर बेहतर एक्सचेंज वैल्यू के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर यहां ट्रेड इन वैल्यू अमेजन-फ्लिकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म से ज्यादा मिलती है।

अब इन स्टोर से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब…

1. क्या एपल के प्रोडक्ट सस्ते मिलेंगे?
एपल स्टोर पर कीमत आम तौर पर जियोमार्ट, क्रोमा और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म से ज्यादा होती है। हां ये जरूर है कि अगर एपल की तरफ से कोई स्पेशल डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा हो तो उसका फायदा मिल सकता है। इसलिए प्रोडक्ट सस्ता मिलने की कोई गारंटी नहीं है।

2. क्या प्रोडक्ट अवेलिबिलिटी की परेशानी दूर होगी?
एपल के स्टोर के पास विशाल इन्वेंट्री रहती है। यानी सभी प्रकार के प्रोडक्ट और कलर स्टॉक में ज्यादातर समय अवेलेबल रहते हैं। यदि कोई ग्राहक iMac जैसे प्रोडक्ट को अपने हिसाब से कॉन्फिगर करके लेना चाहता हो तो वो भी कर सकता है। एपल स्टोर्स में डेमो और खरीद के लिए उपलब्ध डिवाइस रेंज बहुत बड़ी है।

3. क्या प्रोडक्ट सर्विसिंग में कम समय लगेगा?
अभी तक देश में थर्ड पार्टी के जरिए एपल के सर्विस सेंटर्स को उसके स्टोर से अलग ऑपरेट किया जाता था। अब कस्टमर्स को इन-स्टोर सर्विसिंग फैसिलिटीज मिलेगी। इसे ‘जीनियस बे’ कहा जाता है। इससे पार्ट की अवेलेबिलिटी न होने के कारण होने वाली देरी की समस्या खत्म होगी। सर्विस भी ट्रेंड प्रोफेशनल्स करेंगे।

जीनियस बे डिवाइस सेट करने और एपल आईडी रिकवर करने से लेकर सब्सक्रिप्शन और बिलिंग हर चीज में मदद करेगा। फिजिकल डैमेज के मामले में एक्सपर्ट देखेगा कि डिवाइस में किस चीज की जरूरत है और क्या यह वारंटी के तहत आता है या एपल केयर में ये कवर है।

4. क्या ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे?
ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए एपल ने साल 2020 में ही अपनी सर्विसेस इंडिया में लॉन्च कर दी थीं। यानी किसी भी डिवाइस को ऑनलाइन खरीदा जा सकता था। हालांकि अब ऑनलाइन खरीदारी करने के बाद प्रोडक्ट को स्टोर से पिक करने का ऑप्शन भी मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले टिक कुक
एपल के CEO टिम कुक ने स्टोर लॉन्चिंग से पहले बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान कुक ने कहा कि वे भारत में निवेश करने के लिए कमिटेड हैं।

टिम ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। हम भारत के भविष्य पर टेक्नोलॉजी के पॉजिटिव इम्पैक्ट के आपके विजन को शेयर करते हैं।’

ओपनिंग से पहले एपल ने बुधवार को मीडिया को इनवाइट करके स्टोर की पहली झलक दिखाई। साथ ही कंपनी ने स्टोर की कई फोटोज भी जारी की हैं। 

एपल साकेत में यूनीकली डिजाइन्ड कर्व्ड स्टोरफ्रंट है। वाइट ओक टेबल्स पर एपल के प्रोडक्ट डिस्प्ले किए गए हैं।

एपल साकेत में यूनीकली डिजाइन्ड कर्व्ड स्टोरफ्रंट है। वाइट ओक टेबल्स पर एपल के प्रोडक्ट डिस्प्ले किए गए हैं।

एपल साकेत को इस रीजन से सोर्स किए मटेरियल के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिसमें टेबल और वुड फीचर वॉल शामिल है

एपल साकेत को इस रीजन से सोर्स किए मटेरियल के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिसमें टेबल और वुड फीचर वॉल शामिल है

एपल साकेत में 70 से ज्यादा टीम मेंबर हैं जो भारत के संयुक्त 18 राज्यों से आते हैं और कलेक्टिवली 15 से ज्यादा भाषाएं बोलते हैं

एपल साकेत में 70 से ज्यादा टीम मेंबर हैं जो भारत के संयुक्त 18 राज्यों से आते हैं और कलेक्टिवली 15 से ज्यादा भाषाएं बोलते हैं

स्टोर में एक डेडिकेटेड एपल पिकअप स्टेशन है। इससे ऑनलाइन ऑर्डर करने वाले कस्टमर्स के लिए अपने समय के हिसाब से प्रोडक्ट पिक करना आसान हो जाता है

स्टोर में एक डेडिकेटेड एपल पिकअप स्टेशन है। इससे ऑनलाइन ऑर्डर करने वाले कस्टमर्स के लिए अपने समय के हिसाब से प्रोडक्ट पिक करना आसान हो जाता है

टिम कुक ने मुंबई में खोला था पहला स्टोर
टिम कुक ने कंपनी के पहले फ्लैगशिप रिटेल स्टोर को मुंबई में आज, यानी 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे ओपन किया। उन्होंने स्टोर का दरवाजा खोला और लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। एपल के मुंबई आउटलेट को एपल BKC नाम दिया गया है।

सोमवार को मुंबई पहुंचे थे कुक
टिम कुक स्टोर की लॉन्चिंग के लिए सोमवार को मुंबई पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही उन्होंने ट्वीट किया- ‘हैलो, मुंबई! हम नए एपल BKC स्टोर में अपने कस्टमर्स का स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।’ उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ वड़ा पाव भी खाया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!