दुनिया के टॉप 10 सबसे धनी शहरों की पूरी सूची

इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन फर्म हेनले एंड पार्टनर्स (Henley & Partners) की एक रिपोर्ट में दुनिया के सबसे अमीर शहरों की सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक अमेरिका न्यूयॉर्क शहर 58 अरबपतियों के साथ दुनिया का सबसे धनी शहर है, इसके बाद जापान की राजधानी टोक्यो और अमेरिका राज्य कैलिफोर्निया स्थित शहर द सैन फ्रांसिस्को बे एरिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

इस सूची को 1 मिलियन डॉलर से अधिक की निवेश योग्य संपत्ति वाले हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNWIs) का विश्लेषण करते हुए तैयार किया गया है। रिपोर्ट में दुनिया के 10 सबसे अमीर शहरों में 4 अमेरिका के हैं- न्यूयॉर्क शहर, द बे एरिया, लॉस एंजिल्स और शिकागो। चीन के दो शहर- बीजिंग और शंघाई- भी टॉप 10 में शामिल हैं। ब्रिटेन की राजधानी लंदन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स की संख्या में 2012-2022 के बीच 40 प्रतिशत की वृद्धि के कारण न्यूयॉर्क ने इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

दुनिया के सबसे अमीर शहरों की सूची में सिंगापुर 2,40,100 हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स के साथ 5वें स्थान पर, जबकि ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी 1,26,900 हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स के साथ 10वें स्थान पर है। दुनिया के सबसे अमीर शहरों की इस लिस्ट में अमेरिका और चीन के शहरों ने दबदबा कायम किया है। इस​ रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर 50 शहरों में अमेरिका के 10 शहर शामिल हैं। टॉप 50 में अमेरिका के बाद चीन का नंबर आता है। चीन के 5 शहरों को टॉप 50 में जगह मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 4 शहर टॉप 50 में जगह बनाने में कामयाब रहे।

 टॉप 10 अमीर शहरों का हाल
 
न्यूयॉर्क, अमेरिका- 3,40,000 करोड़पति
टोक्यो, जापान- 2,90,300 करोड़पति
द बे एरिया, अमेरिका- 2,85,000 करोड़पति
लंदन, यूके- 2,58,000 करोड़पति
सिंगापुर – 2,40,100 करोड़पति
लॉस एंजिल्स, अमेरिका- 2,05,400 करोड़पति
हॉन्ग कॉन्ग – 1,29,500 करोड़पति
बीजिंग, चीन- 1,28,200 करोड़पति
शंघाई, चीन- 1,27,200 करोड़पति
सिडनी, ऑस्ट्रेलिया- 1,26,900 करोड़पति

सम्बंधित खबरे

पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!