उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी अनिल पाठक को मंत्रालय से हटाया, मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई

भोपाल ।  उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी अनिल पाठक को एक बार फिर मंत्रालय से हटा दिया है। उन्हें उनके मूल पदस्थापना स्थल उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल में पदस्थ किया है। निजी विश्वविद्यालयों में फर्जी डिग्री देने के मामले में अनिल पाठक की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। इस मामले की पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) तक शिकायत हुई थी। पीएमओ के संज्ञान लेने के बाद मप्र के निजी विश्वविद्यालयों द्वारा फर्जी डिग्री मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई थी। तत्कालीन अपर मुख्य सचिव शैलेंद्र सिंह ने मामले में अनिल पाठक, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष भरत शरण सिंह सहित अन्य की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच के दायरे में लिया था। इनके विरुद्ध जांच शुरू करने एवं इन्हें पद से हटाने के लिए तत्कालीन अपर मुख्यसचिव शैलेंद्र सिंह ने मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रस्ताव भेजा था। शैलेंद्र सिंह ने अनिल पाठक को हटाकर उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान भोपाल में पदस्थ किया था। शैलेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद केसी गुप्ता ने उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का पदभार संभाला और पाठक की मंत्रालय में वापसी हो गई। इसके बाद एसीएस केसी गुप्ता के निर्देश पर 18 अप्रैल को पाठक को हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!